लव, सेक्स और धोखा : फेसबुक पर महिला से दोस्ती, शादी का झांसा देकर बनाए संबंध, फिर देने लगा धमकी

जब महिला ने शादी करने के लिए जोर दिया तो व्यक्ति ने अपना असली रंग दिखाना शुरू किया और पीड़िता को धमकी देने लगा। पुलिस ने आरोपित व्यक्ति और उसके साथी पर केस दर्ज किया है।;

Update: 2021-12-02 12:03 GMT

हरिभूमि न्यूज : बहादुरगढ़

पति से अलग रह रही एक महिला की फेसबुक पर एक व्यक्ति से दोस्ती हुई। धीरे-धीरे दोस्ती नजदीकियों में बदल गई। व्यक्ति शादी का झांसा देकर महिला का शोषण करने लगा। जब महिला ने शादी करने के लिए जोर दिया तो व्यक्ति ने अपना असली रंग दिखाना शुरू किया और पीड़िता को धमकी देने लगा। हाल ही में उसने फिर से महिला को हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दे दी है। पुलिस ने आरोपित व्यक्ति और उसके साथी पर केस दर्ज किया है। महिला के आरोप कितने सही हैं, ये अभी जांच का विषय है। 

शहर की एक कॉलोनी निवासी महिला ने कहा कि पति के साथ उसका मनमुटाव था। काफी अनबन रहती थी, इसलिए वे दोनों अलग रहने लगे। वह बहादुरगढ़ में अपने बेटे के साथ रहने लगी। इस दौरान फेसबुक पर उसकी देवेंद्र के साथ दोस्ती हो गई। देवेंद्र झज्जर जिले का रहने वाला है। बातचीत बढ़ी तो देवेंद्र उसके यहां आने-जाने लगा। समय दर समय नजदीकियां बढ़ गई और वह उसे शादी का झांसा देने लगा। शादी के नाम पर देवेंद्र ने उसका दैहिक शोषण किया।

वह शादी के लिए जोर देने लगी तो टाल मटोल करने लगा और हथियार का सहारा लेने लगा। पिछले सप्ताह भी उसने हथियार के बल पर उसका शोषण किया। अभी हाल ही में सागर नाम के अपने दोस्त के साथ उसके घर आया। उसे व बेटे को जान से मारने की धमकी देने लगे। उधर, महिला थाना पुलिस ने महिला के बयान पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Tags:    

Similar News