मदवि कर्मचारियों ने काली पट्टी बाँधकर सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में ऑल हरियाणा विश्वविद्यालय फेडरेशन के आह्वान पर साेमवार को कर्मचारियों काली पट्टी बांधकर ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। गेट मीटिंग को संबोधित करते हुए गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के प्रधान रणधीर कटारिया ने कहा कि कर्मचारियों को एचआरएमएव डाटा अपलोड करने के आदेश हाल ही में हरियाणा सरकार ने जारी किए हैं।;

Update: 2020-12-22 03:23 GMT

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में ऑल हरियाणा विश्वविद्यालय फेडरेशन के आह्वान पर साेमवार को कर्मचारियों काली पट्टी बांधकर ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। गेट मीटिंग को संबोधित करते हुए गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के प्रधान रणधीर कटारिया ने कहा कि कर्मचारियों को एचआरएमएव डाटा अपलोड करने के आदेश हाल ही में हरियाणा सरकार ने जारी किए हैं।

उन्होंने बताया कि यूनिवर्सिटी स्वायत्त संस्थान हैं। ऐसे में राज्य सरकार ने अपने निर्णय नहीं थोप सकती है। कटारिया ने कहा कि आए दिन प्रदेश सरकार कोई न कोई आदेश विश्वविद्यालय के लिए जारी कर देती है। प्रधान ने कहा कि ऐसे में विश्वविद्यालय कैसे स्वात्तय रह सकेगा। संघ प्रधान रणधीर कटारिया ने बताया कि 23 दिसम्बर को फिर से पत्राचार शाखा के कांफ्रेंस हाल में संगठन की बैठक होगी।

ये रहे मौजूद

सोमवार के विरोध प्रदर्शन में संघ उप प्रधान राजेश गिरधर , महासचिव रविंद्र लोहिया, सह सचिव रमेश रोहिल्ला और कोषाध्यक्ष विकास अहलावत उर्फ गोल्डी तथा पूर्व प्रधान सुमेर अहलावत, निरंजन,फूल कुमार बहोत और कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहे। इधर संघ के प्रधान रणधीर कटारिया ने वरुण कुमार सैनी को संघ का प्रेस सचिव नियुक्त किया है।

Tags:    

Similar News