Mahendragarh : डपिंग यार्ड होने लगा ओवरफ्लो, ढाई माह बाद भी नगर पालिका नहीं कर पाई टेंडर

टेंडर 31 अप्रैल को समाप्त हो चुका है। जब यह टेंडर था, तब केंद्र में कचरा जगह-जगह ढेर नहीं होता था,लेकिन टेंडर समाप्त होते ही केंद्र में जगह-जगह कूडे़ के ढेर लगे हुए हैं तथा आने-जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।;

Update: 2023-07-23 02:15 GMT

Mahendragarh News : मोदाश्रम स्थित कचरा निस्तारण केंद्र में ओवरफ्लो होता जा रहा है, लेकिन ढाई माह बीत जाने के बाद नगर पालिका की ओर से कूडा उठान का टेंडर नहीं किया है। 24 मई को डंपिंग यार्ड में जगह नहीं होने के कारण तीन घंटे तक वाहन बाहर खड़े रहे थे, लेकिन नगर पालिका ने उस घटना से कोई सबक नहीं लिया।

बता दें कि नगर पालिका की ओर से शहर में सभी वार्डों में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के लिए टेंडर दिया हुआ था। वाहनों के माध्यम से शहर से निकलने वाले कचरे को शहर के देवास रोड स्थित डंपिंग यार्ड में एकत्रित किया जाता है। यह टेंडर 31 अप्रैल को समाप्त हो चुका है। जब यह टेंडर था, तब केंद्र में कचरा जगह-जगह ढेर नहीं होता था,लेकिन टेंडर समाप्त होते ही केंद्र में जगह-जगह कूडे़ के ढेर लगे हुए हैं तथा आने-जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

शहर से निकलता है प्रतिदिन 12 टन कचरा

महेंद्रगढ़ शहर में 15 वार्ड है। 11 वाहनों के माध्यम से पूरे शहर से डोर टू डोर कूड़ा कचरा एकत्रित करना होता है। इनमें से छह ठेकेदार व पांच नगर पालिका के टैंपों है। शहर प्रतिदिन करीब 12 टन गीला व सूखा कचरा निकलता है। शहर से निकलने वाले कचरे को देवास रोड स्थित डपिंग यार्ड में एकत्रित किया जाता है, लेकिन जिस कंपनी डोर टू डोर कचरा एकत्रित करने का टेंडर दिया गया था, उसकी समयावधि पूरी हो चुकी हैं। ऐसे शहर में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं।

प्रतिदिन होता था 15 टन कचरा रिसाइकिल

नगर पालिका की ओर से जिस कंपनी कूडे़ उठान का टेंडर दिया हुआ था, उसने द्वारा शहर से निकलने वाले का डंपिग यार्ड में रिसाइकिल के लिए प्लांट लगाया हुआ था। इस प्लांट में प्रतिदिन करीब 15 टन कचरा रिसाइकिल किया जा सकेगा। प्लांट में शहर से निकलने वाले कचरे से पॉलिथीन, प्लास्टिक व अन्य सामान अलग-अलग किए जाते थे। कचरे का अलग-अलग करने के बाद वाहनों के माध्यम से गन्नौर भेजा जाएगा। गन्नौर में शहर के कचरे को डंप किया जाता था, लेकिन अब डंपिग यार्ड कूड़े के बडे़-बड़े ढेर लगे हैं। बरसात का मौसम होने के कारण डपिंग में फैले कचरे से आने वाली दुर्गंध से काफी परेशानी उठानी पड़ती है।


Tags:    

Similar News