महिला को प्रेम जाल में फंसाकर की शादी, जानें फिर क्या किया
आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने उससे एक लाख रुपये लेकर हड़प लिए। जब महिला को उसकी पहली शादी के बारे में पता चला तो उसने विरोध जताया। इसके बाद आरोपी ने महिला को साथ रखने से इंकार कर दिया। पीड़िता ने आरोपी व उसके चाचा के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी।;
यमुनानगर : क्षेत्र में शादीशुदा व्यक्ति ने महिला को अपने प्रेम जाल में फंसाकर शादी कर ली। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने उससे एक लाख रुपये लेकर हड़प लिए। जब महिला को उसकी पहली शादी के बारे में पता चला तो उसने विरोध जताया। इसके बाद आरोपी ने महिला को साथ रखने से इंकार कर दिया। पीड़िता ने आरोपी व उसके चाचा के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। बिलासपुर पुलिस ने दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
बिलासपुर एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि साल 2019 में फेरूवाला निवासी मुकेश उससे मिला। तब आरोपी ने उसे अपनी बातों में लगाकर प्रेम जाल में फंसा लिया। इसके बाद आरोपी ने उससे अप्रैल 2019 में शादी कर ली। शादी के बाद वह उसे अपने घर लेकर आया। यहां पर पता लगा कि मुकेश शादीशुदा है। उसके एक लाख रुपये भी अपने पास रख लिए। जब मुकेश की शादी को लेकर उसने विरोध जताया तो आरोपी ने उसे साथ रखने से इंकार कर दिया। जिस पर वह अपने घर लौट गई थी।
26 जनवरी को वह आरोपी के घर अपने एक लाख रुपये लेने के लिए गई थी। यहां पर आरोपी मुकेश व उसके चाचा सतपाल ने उसके साथ मारपीट की और घर से बाहर निकाल दिया। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, मारपीट व अन्य धाराओं में केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।