मौसम की जानकारी : प्रदेश में गुरुग्राम रहा सबसे गर्म, उत्तरी हरियाणा के इन जिलों में हो सकती है बारिश

मानसून में हो रही देरी के चलते प्रदेश में गर्मी पूरे उफान पर है। लोगों को न दिन में आराम है और न ही रातों को चैन। दिनभर चलने वाली गर्म हवाओं के चलते आम जनजीवन प्रभावित है।;

Update: 2021-07-01 14:23 GMT

हिसार। मानसून में हो रही देरी के चलते प्रदेश में गर्मी पूरे उफान पर है। लोगों को न दिन में आराम है और न ही रातों को चैन। दिनभर चलने वाली गर्म हवाओं के चलते आम जनजीवन प्रभावित है। झुलसा देने वाली गर्मी के बीच दिनभर लगने वाले अघोषित कटों ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। प्रदेश में अधिकतम पारा 45 डिग्री सेल्सियस के नजदीक पहुंच गया है। उधर, मौसम वैज्ञानिकों ने शुक्रवार की देर रात से प्रदेश के उत्तरी जिलों में मौसम में बदलाव के साथ हल्की बारिश की उम्मीद जताई है। वीरवार को प्रदेश में गुरुग्राम सबसे गर्म रहा। गुरुग्राम का अधिकतम पारा 44.7 दर्ज किया गया। उसके बाद हिसार 44 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म जिला रहा। रोहतक का अधिकतम पारा 43.4, नारनौल का 43.2, भिवानी का 43.1, सिरसा का 43, अंबाला का 40.6 तथा करनाल का 40 डिग्री सेल्सियस रहा।

उत्तरी जिलों में हल्की बारिश के आसार

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि प्रदेश में बृहस्पतिवार को विशेषकर उत्तर-पश्चिमी व दक्षिण क्षेत्रों धूलभरी हवाएं चलीं। इसके साथ-साथ मानसूनी टर्फ रेखा थोड़ी नीचे आने की उम्मीद को देखते प्रदेश के विशेषकर उत्तरी जिलों में यमुनानगर, अंबाला, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, करनाल व आसपास के क्षेत्रों में 2 जुलाई की देर रात्रि से 4 जुलाई के बीच कहीं-कहीं हल्की बारिश होगी। राज्य के अन्य क्षेत्रों में आंशिक बादल व कुछ स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी होने की संभावना है, जिससे बाद में दिन के तापमान में हल्की गिरावट के आसार है।

प्रदेश में तापमान की स्थिति ( सेल्सियस मेंं )

जिला     अधिकतम        न्यूनतम

गुुरुग्राम        44.7         32.2

हिसार          44.0         31.6

रोहतक         43.4         31.4

नारनौल       43.2         32.3

भिवानी        43.1         30.9

सिरसा         43.0         30.0

अंबाला        40.6          31.6

करनाल       40.0          31.0

Tags:    

Similar News