Mausam Ki Jankari : हरियाणा में लगी सावन की झड़ी, जानें मौसम का अपडेट

सावन का महीना शुरू होने के दूसरे दिन प्रदेशभर में मॉनसून सक्रिय रहा। मंगलवार देर सांय तक सोनीपत में 11 मिलीमीटर, कुरुक्षेत्र में 10 तथा बहादुरगढ़ में 6 मिलीमीटर बरसात दर्ज की गई।;

Update: 2021-07-27 14:47 GMT

हिसार। सावन का महीना शुरू होने के दूसरे दिन प्रदेशभर में मॉनसून सक्रिय रहा। भारत मौसम विभाग के अनुसार हिसार में देर शाम तक 13.5 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। शहर में मंगलवार देर सायं तक बारिश रूककर होने से ठंडी हवाएं चलने से कई दिनों से उमस भरी गर्मी से निजात मिली। प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी सावन की झड़ी लगी।

देर सायं तक सोनीपत में 11 मिलीमीटर, गोहाना में 11 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसी तरह कुरुक्षेत्र में 10 तथा बहादुरगढ़ में 6 मिलीमीटर बरसात हुई। रेवाड़ी में भी कुछ देर बारिश हुई। हकृवि कृषि मौसम विभाग ने मंगलवार रात को अम्बाला, यमुनानगर, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र, पानीपत, सोनीपत, जींद, हिसार, रोहतक, भिवानी, झज्जर, रेवाड़ी, पलवल, फरीदाबाद, गुरुग्राम, मेवात आदि क्षेत्रों में बारिश होने का अनुमान जताया है।

Tags:    

Similar News