Mausam Ki Jankari : हरियाणा सहित NCR-दिल्ली और UP में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इस दिन हो सकती है बरसात

दो पवनों के मेल से एक-दो दिनों से मौसम गतिशील व परिवर्तनशील है और मौसम आगे भी ऐसा रहने वाला है। जिसकी वजह से इलाके पर बादल छाए हुए हैं। जबकि न्यूनतम और अधिकतम तापमान में लगातार गिरावट जारी है।;

Update: 2021-12-14 18:15 GMT

हरियाणा-दिल्ली एनसीआर में लगातार कड़ाके की ठंड में बढ़ोतरी ( Cold ) हो रही है। दो पवनों के मेल से एक-दो दिनों से मौसम गतिशील व परिवर्तनशील ( weather change ) है और मौसम आगे भी ऐसा रहने वाला है। जिसकी वजह से इलाके पर बादल छाए हुए हैं। जबकि न्यूनतम और अधिकतम तापमान में लगातार गिरावट जारी है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान में हल्की सी बढ़ोतरी हुई है। अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज हुई है।

राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ चंद्रमोहन ने बताया 15-16 दिसंबर को एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। जिसकी वजह से हरियाणा, एनसीआर-दिल्ली और पक्षिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश ( light rain ) का दौर शुरू होने वाला है। कारण, पूर्वी नमी वाली हवाओं का मिलन एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय मौसम प्रणाली से यानि पछुआ हवाओं से होगा, जिसकी वजह से मैदानी इलाकों में बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि ( hailstorm ) होने के साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों पर भारी मात्रा में हिमपात ( snow ) होने की संभावनाएं बन रही है।

हरियाणा में यहां पर हो सकती है बारिश

इस प्रणाली से चंडीगढ़, अम्बाला, कुरुश्लोत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत जिले में बारिश व कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की और एनसीआर दिल्ली में सीमित स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावनाएं बन रही है। शेष हरियाणा शुष्क रहेगा। 17 दिसंबर के बाद मौसम साफ हो जाएगा लेकिन कंप कंपाने वाली ठंड का आगाज शुरू हो जाएगा। इससे लगातार तापमान में भारी गिरावट देखी जाएगी और नमी के कारण से कोहरे में भी बढ़ोतरी हो जाएगी। जिसकी वजह से आने वाले दिनों में रिकॉर्ड तोड ठंड व वायु प्रदूषण में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।

मंगलवार को हिसार रहा सबसे ठंडा

मंगलवार को हिसार में न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि नारनौल का न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में गिरावट के साथ 22.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। महेंद्रगढ़ का न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस रहा। आने वाले दिनों में तापमान में लगातार भारी रिकार्ड तोड़ गिरावट दर्ज होगी। नमी की वजह से मैदानी इलाकों में कोहरा छाया रहने की संभावनाएं बन रही है और रिकॉर्ड तोड़ ठंड भी देखने को मिलेगी।

Tags:    

Similar News