Mausam Ki Jankari : 18 अगस्त तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील व शुष्क

इस दौरान बारिश (Rain) की संभावना कम ही है। जिससे तापमान में बढ़ोतरी होगी। अधिकतम तापमान 36 से 39 और न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री रहेगा। वहीं हवा 7.5 से 17.4 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चल सकती है।;

Update: 2021-08-15 05:29 GMT

हरिभूमि न्यूज. जींद

मौसम विभाग ने 18 अगस्त तक मौसम परिवर्तनशील और शुष्क रहने की संभावना जताई है। इस दौरान बारिश की संभावना कम ही है। जिससे तापमान में बढ़ोतरी होगी। अधिकतम तापमान 36 से 39 और न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री रहेगा। वहीं हवा 7.5 से 17.4 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चल सकती है।

कृषि विज्ञान केंद्र से मौसम विशेषज्ञ डा. राजेश कुमार ने बताया कि शुष्क मौसम रहने की संभावना को देखते हुए किसान धान की फसल में जरूरत अनुसार सिंचाई करें। अगर धान के पत्ते ऊपर से पीले और नीचे से हरे दिखाई दे रहे हैं तो जिंक की कमी हो सकती है। जिसके लिए जिंक सल्फेट का पानी में घोल बनाकर स्प्रे करें। कपास की फसल में जहां जरूरत है सिंचाई कर सकते हैं। इन दिनों कपास की फसल में उखेड़ा रोग आने की आशंका रहती है। उखेड़ा रोग आने पर किसान कोबाल्ट क्लोराइड नामक दवाई एक ग्राम 100 लीटर पानी में मिलाकर प्रति एकड़ छिड़काव करें।

Tags:    

Similar News