Mausam Update : हरियाणा और दिल्ली-NCR में अभी ठंड से राहत नहीं, आगे ऐसा रहेगा मौसम

वर्तमान में सक्रिय मौसम प्रणाली वैस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर लगातार भारी हिमपात हो रहा और उसका प्रभाव मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा और दिल्ली एनसीआर पर लगातार नजर आ रहा है;

Update: 2022-02-11 18:05 GMT

वर्तमान में सक्रिय मौसम प्रणाली वैस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर लगातार भारी हिमपात हो रहा और उसका प्रभाव मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा और दिल्ली एनसीआर पर लगातार नजर आ रहा है और उत्तरी बर्फीली हवाओं से ठंड और ठिठुरन व बर्फीली हवाओं से रात के तापमान में गिरावट जारी है। कमजोर वैस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होने पर केवल पर्वतीय क्षेत्रों पर हिमपात ही होता है।

राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ चंद्रमोहन ने बताया कि लगातार वैस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होने से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में भारी मात्रा में हिमपात होने और उसके बाद पवनों की दिशा और गति में बदलाव होने से पवनों की गति तेज़ और दिशा उत्तरी-पश्चिमी बर्फीली हो जाती है। उसकी वजह से सुबह और शाम को सम्पूर्ण हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में लगातार रात के तापमान में गिरावट दर्ज हो रही है।

पिछले एक दो दिनों से फिर से हरियाणा में जिला महेंद्रगढ़ सबसे ठंडा बना हुआ है। शुक्रवार को हरियाणा में अधिकतर स्थानों का न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस से 9.4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतर स्थानों का अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री से 23.2 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। पूरे हरियाणा एनसीआर दिल्ली में सुबह से शाम तक सूर्य देव की उष्ण और उग्र धूप खिली रहने से आमजन को ठंड से राहत मिलती रहती है‌। दिन के समय ठंड का अहसास नहीं होता और अधिकतम तापमान में स्थिरता बनी हुई है। जबकि सुबह और शाम को उत्तरी बर्फीली तेज हवाएं चलने की वजह से रात के न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट जारी है। अभी ठंड अपने तीखे तेवरों से पूरे हरियाणा वएनसीआर दिल्ली पर लगातार आगाज किए हुए है। अगले दो-तीन दिनों तक इसी प्रकार की मौसम स्थितियां और उत्तरी बर्फीली हवाओं में तेजी की वजह से रात के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज होगी और हरियाणा में अभी ठंड का गुलाबी रंग रुप का जलवा बरकरार रहेगा।

Tags:    

Similar News