मंत्री डॉ कमल गुप्ता बोले - ट्रांसफर नोट न लेकर आए, इससे मूड खराब होता है

कमल गुप्ता ने भाजपा कार्यालय में लोगों की समस्याओं को सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनका निराकरण प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र करने के निर्देश दिए हैं;

Update: 2022-12-30 13:52 GMT

हिसार। शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ कमल गुप्ता ने शुक्रवार को स्थानीय भाजपा कार्यालय में लोगों की समस्याओं को सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनका निराकरण प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र करने के निर्देश दिए हैं। शहरी स्थानीय निकाय मंत्री एवं पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता हीराबेन के निधन पर उनके चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि भी दी।

जनसमस्याएं सुनने के दौरान एक कार्यकर्ता ट्रांसफर नोट हाथों में लेकर मंत्री डॉ. गुप्ता के पास लेकर पहुंच गई। इस पर मंत्री ने नाराजगी जताते हुए कहा कि ट्रांसफर नोट न लेकर आए, इससे मूड खराब होता है। उन्होंने इस पर कार्यकर्ताओं को विशेष ध्यान रखने की बात कही। मुझे दोबारा ट्रांसफर के लिए मत कहना। यह आपका काम नहीं है। एडमिनिस्ट्रेशन का काम आपका नहीं है। वह हम देंखेंगे। मूड खराब होता है जब आप लोग ट्रांसफर नोट लेकर आ जाते हैं। मंत्री ने कहा कि ट्रांसफर नहीं होगा।

इससे पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ कमल गुप्ता ने उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों एवं नागरिकों से बातचीत करते हुए कहा कि वे माता बहुत सौभाग्यशाली होती है, जिनकी कोख से महापुरुष तेजस्वी पुत्र जन्म लेते हैं। हीराबेन भी उन सौभाग्यशाली माताओं में से एक थी। माता हीराबेन का पूरा जीवन बहुत ही संघर्षमय रहा। उन्होंने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया था। उनकी 6 संताने हुई, जिनमें यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरे नंबर पर थे।

पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक वेद नारंग, पार्षद सतीश सुरलिया, प्रवीन पोपली, सुरेश गोयल धूपवाला, राजेश सूरा, धर्मवीर रतेरिया, रवि सैनी, संजीव रेवड़ी, मंदीप मलिक, विकास जैन, रामचंद्र गुप्ता, संदीप गोयल, सुभाष ढींगड़ा, प्रवीन बंसल, संजय सेहरा, सज्जन शर्मा, रणधीर धीरू, मनोज कुमार, केपी गुप्ता, सुशील सैनी, राधे श्याम सोनी, प्रोमिला पूनिया, विनोद तोसवार, महेंद्र पान्नू, रामा शंकर सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Tags:    

Similar News