फरीदाबाद : नाबालिग से छेड़छाड़ और रेप की कोशिश, पुलिस ने दाे घंटे में पकड़े आरोपी

आरोपियों की पहचान 21 साल के आरिफ और 20 वर्ष के शहजाद के रूप में हुई है। अदालत ने दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।;

Update: 2021-06-27 17:02 GMT

फरीदाबाद। महिला थाना बल्लभगढ़ और आदर्श नगर पुलिस टीम ने नाबालिग लडक़ी से छेड़छाड़ मामले में दो आरोपियों को मात्र 2 घन्टे में गिरफ्तार कर जेल भेजा। एसीपी बल्लभगढ़ महेंद्र वर्मा ने बताया कि मामला आदर्श नगर थाना एरिया का है। उपरोक्त थाना एरिया में रहने वाली एक नाबालिग लडक़ी के साथ शहजाद और आरिफ नाम के दो आरोपियों ने छेडख़ानी व दुष्कर्म की कोशिश की थी। पीड़ित ने परिजनों को बताया। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी।

सूचना मिलते ही आदर्श नगर थाना एसएचओ एवं महिला थाना बल्लभगढ़ की पुलिस टीम तुरंत हरकत में आई और पीड़िता के बयान दर्ज कर मेडिकल कराया गया। पीड़िता की शिकायत के आधार पर महिला थाना बल्लभगढ़ ने तुरंत आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज करके नामजद दो आरोपियों को मात्र 2 घन्टे में गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी पीड़िता की कालोनी के ही रहने वाले हैं। लडक़ी को घर छोडऩे के बहाने बाइक पर लिफ्ट देकर की थी शरारत। गिरफ्तार आरोपी आरिफ की उम्र 21 वर्ष है और आरोपी शहजाद की उम्र 20 वर्ष है। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।


Tags:    

Similar News