रोहतक : निजी अस्पताल में भर्ती नाबालिग से छेड़छाड़
घटना के बाद सुबह लड़की के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर नारेबाजी भी की। शिकायत मिलने पर पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।;
हरिभूमि न्यूज : रोहतक
शहर के एक नामी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती लड़की ने एक कर्मचारी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। घटना के बाद सुबह लड़की के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर नारेबाजी भी की।
सूचना मिलने पर महिला थाना पुुलिस के साथ डीएसपी सुशीला देवी मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की। मामले के अनुसार, शहर की एक लड़की को बुखार हो गया था। उसका बुखार कम नहीं हुआ तो उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। लड़की के पास उसका कोई परिजन नहीं था।
पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज
शिकायत मिलने पर पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है। अभी आरोपित को गिरफ्तार नहीं किया गया है।सुशीला देवी, डीएसपी