वारदात : जींद में तेजधार हथियार से महिला की हत्या, बुजुर्ग मां को किया गंभीर रूप से घायल

मृतक कमलेश की बहन बिमला ने बताया कि उसकी बहन की शादी राजपाल से हुई थी। राजपाल की पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। जिसके तीन लड़के व एक लड़की है। बिमला ने आरोप लगाया कि उन्हीं तीन लड़कों ने वारदात को अंजाम दिया है।;

Update: 2022-02-24 10:17 GMT

हरिभूमि न्यूज. जींद

जींद की इम्पलाइज कालोनी में वीरवार दोपहर को घर में घुसकर एक महिला की तेजधार हथियार से वारकर बेरहमी से हत्या कर दी। वहीं महिला की मां को गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसे पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। शहर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इम्पलाइज कालोनी निवासी लक्ष्मी देवी ( 80 ) तथा उसकी 40 वर्षीय बेटी कमलेश अपने मकान में थी। दोपहर को कुछ लोग मकान में घुस आए और तेजधार हथियार से दोनों पर हमला कर दिया। जिसमें कमलेश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि लक्ष्मी गंभीर रूप से घायल हो गई। वारदात को अंजाम देकर हत्यारे फरार हो गए। घायल लक्ष्मी को सामान्य अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देख पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। मृतक कमलेश की बहन बिमला ने बताया कि उसकी बहन की शादी राजपाल से हुई थी।

राजपाल की पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। जिसके तीन लड़के व एक लड़की है। बिमला ने आरोप लगाया कि उन्हीं तीन लड़कों ने वारदात को अंजाम दिया है। घटना की सूचना पाकर डीएसपी जितेंद्र फोरेसिंक टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और हालातों का जायजा लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। डीएसपी जितेंद्र ने बताया कि इम्पलाइज कालोनी में हुए हमले में एक महिला की मौत हो गई जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। फिलहाल कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। मामले की जांच की जा रही है।



घर में पड़ा कमलेश का शव और जानकारी मिलने पर अस्पताल पहुंचे डीएसपी जितेंद्र

 


Tags:    

Similar News