पर्वतारोही नरेंद्र ने फिर रचा इतिहास, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज

नरेंद्र कुमार ने अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो पर 5 दिन में 2 बार क्लाइंब करके वर्ल्ड रिकॉर्ड भी चुके हैं।;

Update: 2022-11-18 12:37 GMT

हरियाणा के हिसार जिले के गांव मिंगनी खेड़ा निवासी पर्वतारोही नरेंद्र कुमार ने इतिहास रचा है। नरेंद्र कुमार ने एक बार फिर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाया। उन्होंने 15 अगस्त 2021 को हिमाचल प्रदेश में माउंट यूनम पीक (6111 मीटर) पर 151 फीट लंबा तिरंगा आजादी के 75वीं साल पर फहराया था और एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया।

इससे पहले नरेंद्र कुमार ने विश्व की चौथी सबसे ऊंची चोटी माउंट लहोत्से पर इसी साल मई में तिरंगा फहराया था। इसके अलावा पहले नरेंद्र कुमार ने अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो पर 5 दिन में 2 बार क्लाइंब करके एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बना चुके हैं। इसके साथ इंडिया में बहुत माउन्ट क्लाइंब कर चुके है। उन्होंने अपना बेसिक माउंटेनरिंग कोर्स अटल बिहारी इंस्टीट्यूट मनाली से किया था और एडवांस कोर्स हिमालयन माउंटेनियरिंग इंस्टीट्यूट दार्जिलिंग से किया था।

Tags:    

Similar News