यमुनानगर में रात को चली दनादन गोलियां, कांग्रेस नेता के बेटे की हत्या, तीन साथी घायल
बताया गया है कि जानू की पिछ्ले काफी समय से कुछ लोगों से पुरानी रंजिश चली आ रही थी। इसी रंजिश को लेकर अरोपितो ने गोलियां मारकर जानू की हत्या कर दी।;
यमुनानगर
यमुनानगर में जगाधरी स्थित मेरिज पेलेस के समक्ष देर रात पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने ताबड़ तोड़ फायरिंग करके कांग्रेस नेता राजेन्द्र वाल्मिकी के बेटे जानू की हत्या कर दी और उसके तीन अन्य साथी घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव कब्जे मे लिया और आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक यमुनानगर की चुना भट्टी कालोनी निवासी कांग्रेस नेता वाल्मिकी का बेटा जानू देर रात जगाधरी स्थित मेरिज पैलेस में आयोजित शादी समारोह से लौट रहा था। इस दौरान वह मैरिज पेलेस के बाहर अपने साथियो के साथ कार में बैठने लगा तो वहां मौजूद कुछ लोगों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। इस दौरान जानू के सिर व शरीर के अन्य हिस्से में तीन गोलियां लगी। जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं, उसके तीन अन्य साथियों को भी गोलियां लगी हैं।
जिन्हें लोगों ने गंभीर हालत मे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शवग्रह में पहुंचाया। बताया गया है कि जानू की पिछ्ले काफी समय से कुछ लोगों से पुरानी रंजिश चली आ रही थी। इसी रंजिश को लेकर अरोपितो ने गोलियां मारकर जानू की हत्या कर दी। मृतक के परिजनों ने पुलिस को कुछ आरोपितों के नाम बताएं हैं। मगर पुलिस अभी आरोपितों के नाम उज्जागर नहीं कर रही है। पुलिस का कहना है की मामले में जांच की जा रही है। जांच में जिन आरोपितों का नाम सामने आएगा करवाई की जाएगी।