Narnaul : निजी स्कूल के पीछे मिला युवक का शव, परिजनों से जताई हत्या की आशंका

एक निजी स्कूल के पीछे युवक का शव पड़ा मिला। मृतक के मुंह को बुरी तरह से नोचा हुआ था। वहीं युवक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।;

Update: 2023-08-18 09:59 GMT

Narnaul : गांव भोजावास में एक निजी स्कूल के पीछे युवक का शव पड़ा मिला। मृतक के मुंह को बुरी तरह से नोचा हुआ था। वहीं युवक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मृतक युवक वांछित अपराधी था, जिस पर दो मामले दर्ज है। मृतक की उम्र करीब 20 वर्ष बताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है। 

जानकारी अनुसार गांव भोजावास में एक निजी स्कूल के पीछे खेतों में लोगों ने एक युवक का शव पड़ा देखा, जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी जानकारी सरपंच को दी। सरपंच ने इस बारे में पुलिस को बताया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने युवक की शिनाख्त नांगल चौधरी के गांव छापड़ा निवासी रिंकू के रूप में की। इसके बाद परिजनों को फोन किया। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचा दिया। अस्पताल में पहुंचे परिजनों ने रिंकू की पहचान की। वहीं परिजनों का आरोप है कि युवक की किसी ने हत्या कर शव खेतों में फेंक दिया। इसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। वहीं पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि युवक दो मामलों में वांछित अपराधी रहा है। फिलहाल पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें - Charkhi Dadri : नहर में डूबा सिंचाई विभाग का कर्मचारी, मौत




Tags:    

Similar News