रोहतक हत्याकांड में नया खुलासा : कत्ल के बाद अभिषेक ने पिस्तौल नहर में फेंकी, फिर बताई नई कहानी

डीएसपी हेडक्वार्टर गोरखपाल राणा और शिवाजी कॉलोनी थाना प्रभारी बलवंत सिंह करीब 50 जवानों की टीम के साथ नहर पर पहुंचे। उनके साथ अभिषेक भी था। आरोपित अभिषेक की बताई जगह से पिस्तौल बरामद की गई है। अब पिस्तौल को जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। कपड़े और स्कूटी बाकी है।;

Update: 2021-09-04 05:32 GMT

हरिभूमि न्यूज : रोहतक

विजय नगर हत्याकांड में हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। शुक्रवार को वह पिस्तौल भी बरामद की ली है जिससे चार हत्याएं की गई हैं। आरोपित अभिषेक ने हत्या के बाद पिस्तौल जेएलएन नहर में फेंक दी थी। पुलिस ने शुक्रवार शाम अभिषेक को साथ लेकर पिस्तौल बरामद की।  डीएसपी हेडक्वार्टर गोरखपाल राणा और शिवाजी कॉलोनी थाना प्रभारी बलवंत सिंह करीब 50 जवानों की टीम के साथ नहर पर पहुंचे। उनके साथ अभिषेक भी था। आरोपित अभिषेक की बताई जगह से पिस्तौल बरामद की गई है। अब पिस्तौल को जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। कपड़े और स्कूटी बाकी है।

अभिषेक ने अपने तीन दोस्तों के नाम भी लिए हैं, जो वारदात में शामिल हो सकते हैं। अभी तीनों की पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। वहीं अभिषेक बार-बार अपने दोस्त के पास जाने के लिए भी बोल रहा है। इस दोस्त के अलावा दो और दोस्तों के नाम हैं संदेह के घेरे में हैं। पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।  

पुलिस की सूझबूझ : केमिकल से हाथ धुलवाए तो कनफर्म हो गया :  हत्या के तरीके को देखकर पुलिस का शक किसी नजदीकी पर ही था। हत्या वाले दिन अभिषेक बार-बार बेहोश हो रहा था। इस दौरान पुलिस ने अभिषेक के हाथ धुलवाए थे, लेकिन यह पानी नहीं था बल्कि गन पाउडर पहचानने वाला केमिकल था। लेकिन इस बात का आरोपित अभिषेक को पता नहीं चल पाया। पुलिस को इस केमिकल से काफी सबूत मिले और आरोपित को लेकर भी पुलिस कंफर्म हो गई थी। इसके अलावा पुलिस ने वारदात स्थल से मिले जूते के निशान के सैंपल भी लिए थे।   

नई कहानी, अभिषेक की जुबानी : जब उसकी बहन सो रही थी उस वक्त उसने गोली मारी। आवाज सुनकर नानी आई तो वह दरवाजे के पीछे छिप गया और पीछे से नानी के सिर में गोली मारी। कुछ मिनट बाद ही मम्मी खाना पूछने आई तो उसे भी गोली मार दी। 

खाना-पीना सब ठीक, गम नहीं : मां-बाप, बहन और नानी की हत्या करने का आरोपित अभिषेक फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में है। उससे पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि वह समय पर खाना-पीना कर रहा है। उसके हावा-भाव को देखकर नहीं लग रहा कि उसे चार हत्याओं का कोई अफसोस है। एक बात यह भी सामने आई है कि वह अपने दोस्त से मिलने की बात जरूर बार-बार कर रहा है। 

मानसिक स्थिति की जांच

पीजीआई के मनोरोग रोग विभाग के तीन डॉक्टर्स के बोर्ड ने उसकी काउंसलिंग की। इनमें एक महिला डॉक्टर भी शामिल थी। 20 से ज्यादा सवाल अभिषेक से पूछे गए। पता लगाने की कोशिश की गई कि हत्या के समय उसके दिमाग में क्या चल रहा था। अब वह क्या सोच रहा है।

बार-बार नई कहानी बना रहा

आरोपित ने वारदात करने के बाद हथियार जेएलएन नहर में फेंक दिया था। पूछताछ में उसने जगह बताई और पुलिस ने नहर में सर्च अभियान चलाया। पिस्तौल बरामद कर ली है। आरोपित बार-बार नई कहानी बन रहा है, इसे देखते हुए मनोरोग चिकित्सकों से उसकी काउंसलिंग करवाई गई है। - गोरखपाल राणा, डीएसपी, हेडक्वार्टर रोहतक।

32 बोर की पिस्तौल बरामद : 32 बोर की पिस्तौल जेएलएन नहर से बरामद की गई है। आरोपित अभिषेक पांच दिन के रिमांड पर है। पूछताछ में जो भी नई बाते सामने आ रही हैं, पुलिस उसकी जांच कर रही है। अभिषेक के अलावा अन्य कोई वारदात में शामिल है तो गिरफ्तारी जल्द होगी। बलवन सिंह, एसएचओ, शिवाजी कॉलोनी 

Tags:    

Similar News