Dengue In Rohtak : रोहतक में अब डराने लगा डेंगू, 100 मरीज मिल चुके

नवंबर के 9 दिनों में 24 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। अक्टूबर में 49 मरीज सामने आए थे। जिस तरह डेंगू के मरीज बढ़ रहे हैं, वह चिंताजनक है।;

Update: 2022-11-10 05:05 GMT

रोहतक। डेंगू के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। रोहतक में अब डेंगू के मरीजों का आंकड़ा 100 पहुंच गया है। नवंबर के 9 दिनों में 24 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। अक्टूबर में 49 मरीज सामने आए थे। जिस तरह डेंगू के मरीज बढ़ रहे हैं, वह चिंताजनक है। प्रशासन और समाजसेवी संस्थाएं लगातार शहर में फोगिंग पर जोर दे रही है, लेकिन मच्छर कम होने का नाम नहीं ले रहे। ऐसे ही रहा तो डेंगू बेलगाम हो जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने चेतावनी दी है कि कोई भी व्यक्ति अपने आसपास पानी इकट्ठा न होने दे। बुखार होने पर तुरंत जांच करवाएं।

डेंगू के 100 मरीजों में से अस्पताल में सिर्फ 2 भर्ती हैं। 85 का इलाज ओपीडी के जरिए चल रहा है और 13 ठीक हो चुके हैं। वहीं डीएलएफ, एकता कॉलोनी, शास्त्री नगर, जनता कॉलोनी, राम गोपाल कॉलोनी, देव कॉलोनी, शास्त्री नगर, नया बास, फरमाना, अस्थाल बोहर, घरौंठी, प्रेम नगर, बोहर, घनीपुरा, चमन और शिवाजी कॉलोनी सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्र हैं।

कोरोना की बात करें तो कोई भी सक्रिय मरीज नहीं है। पॉजिटीविटी दर कम होकर शून्य प्रतिशत रह गई है और रिकवरी दर 98.17 प्रतिशत है। बुधवार को कोविड-19 के 31 सैंपल जांच के लिए भेजे गए, जिनमें से कोई भी व्यक्ति पॉजिटिव नहीं पाया गया है। जबकि 24 सैंपल का परिणाम आना बाकी है। अब तक 7 लाख 66 हजार 344 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 33 हजार 212 सैंपल पॉजिटिव पाए गए तथा 7 लाख 33 हजार 108 सैंपल नेगेटिव पाए गए। इनमें से उपचार के बाद 32 हजार 614 व्यक्ति ठीक हुए।

Tags:    

Similar News