अब भट्ठा मजदूरों को चिनाई, जलाई के लिए मिलेंगे न्यूनतम 10788 रुपये

भट्ठा मजदूर यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष के अनुसार केरी वाले की मजदूरी अब 42.44 रुपये प्रति 1000 और निकासी की मजदूरी 175.20 रुपये प्रति 1000 होगी।;

Update: 2020-11-06 06:41 GMT

हरिभूमि न्यूज . गोहाना

हरियाणा में भट्ठा मजदूरी की न्यूनतम दरों को संशोधित किया गया है। यह जानकारी देते हुए हरियाणा भट्ठा मजदूर यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष राम दिया रत्तेवाल ने बताया कि अब भट्ठा मजदूरों को रोजाना 8 घंटे 26 दिन काम करने के लिए चिनाई के लिए 10788 रुपये और प्रतिदिन 12 घंटे 30 दिन तक काम करते हुए जलाई के काम के लिए 10788 रुपये मिलेंगे जो न्यूनतम सम्भव भुगतान होंगे।

राम दिया रत्तेवाल ने आगे बताया कि अब पथेरा मजदूरी प्रति 1000 ईंटों के लिए 530.96 रुपये और टाइल के लिए 597.33 रुपए होगी। उनके अनुसार भराई के लिए गधों की पीठ का प्रयोग करने पर जहां 238.31 रुपए प्रति 1000 रुपये मिलेंगे, वहीं खच्चर रेहड़ी अथवा किसी वाहन का इस्तेमाल करने पर यह दर 196.42 रुपए प्रति 1000 होगी।

भट्ठा मजदूर यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष के अनुसार केरी वाले की मजदूरी अब 42.44 रुपये प्रति 1000 और निकासी की मजदूरी 175.20 रुपये प्रति 1000 होगी। राम दिया रत्तेवाल ने रोष व्यक्त किया कि भट्ठा मालिक अपने मजदूरों की मजदूरी को मुनाफे में जोड़ लेते हैं और उनका शोषण करते हैं। उन्होंने सब जिलो के उपायुक्तों से आग्रह किया कि वे नई न्यूनतम मजदूरी दरों को सख्ती से लागू करवाएं।

Tags:    

Similar News