बिजली निगम के अधिकारियों के आश्वासन पर सर्वकर्मचारी संघ का धरना स्थगित, कोई जेई रिलीव नहीं होगा

कर्मचारियों में बढ़ते रोष प्रदर्शन को देखते हुए निगम के उच्च अधिकारियों ने यूनियन के पदाधिकारियों को बातचीत के लिए बुलाया। । इस दौरान निगम अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि किसी भी जेई को रिलीव नहीं किया जाएगा व जो तबादले हुए हैं उनको रद्द करवा दिया जाएगा।;

Update: 2022-05-09 07:58 GMT

सिरसा : कनिष्ठ अभियंताओं के तबादलों के खिलाफ प्रदर्शन कर रही ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ व डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन ने निगम के उच्चाधिकारियों के आश्वासन के बाद 21 वें दिन धरना स्थगित करने का ऐलान कर दिया।

निगम अधिकारियों ने विश्वास दिलाया कि किसी भी जेई को रिलीव नहीं किया जाएगा और जो तदाबला आदेश हुए हैं उनको भी रद्द किया जाएगा। इससे पहले सर्वकर्मचारी संघ व डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन के मुख्य सलाहकार सुरजीत सिंह बेदी व सर्कल सचिव हरमीत सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में जेई के तबादलों के खिलाफ धरना प्रदर्शन हुआ। कर्मचारियों में बढ़ते रोष प्रदर्शन को देखते हुए निगम के उच्च अधिकारियों ने यूनियन के पदाधिकारियों को बातचीत के लिए बुलाया।

यूनियन के पदाधिकारियों से इस संबंध में एक मांगपत्र भी मांगा गया। इस दौरान निगम अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि किसी भी जेई को रिलीव नहीं किया जाएगा व जो तबादले हुए हैं उनको रद्द करवा दिया जाएगा। इस आश्वासन के बाद यूनियन के पदाधिकारियों ने 21 दिन से चले आ रहे धरना प्रदर्शन को स्थगित करने का ऐलान कर दिया। हालांकि उन्होंने चेतावनी भी दी कि यदि किसी भी अधिकारी ने एक भी जेई को रिलीव करने की कोशिश की तो धरना प्रदर्शन फिर से शुरू कर दिया जाएगा, जिसकी जिम्मेवारी निगम के उच्च अधिकारियों की होगी। धरने में उप राज्य प्रधान अविनाश, जिला प्रधान सुनील कंबोज, यूनिट प्रधान सुखदेव सिंह, सब यूनिट प्रधान विजय कुमार, सचिव जगराज सिंह, गिरधारी लाल शर्मा, मीत चंद, जेई कमलेश मैडम, रोहताश शर्मा, गोपाल उपाध्याय, जेई इंदरजीत सिंह, सीसी मेंबर बिंदरमान, हवा सिंह, मुकेश शर्मा, रामपाल, बाबूलाल, महेंद्र कासनिया, ताराचंद, शिवकुमार, सुभाष फोरमैन सहित कई कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।

Tags:    

Similar News