18 सड़कों के निर्माण के लिए पांच करोड़ 36 लाख रुपये के ऑनलाइन टेंडर
तीन बार टेंडर लगाने की प्रक्रिया अपनाई गई लेकिन काम शुरू नहीं हो सका। अब नगर पालिका की चेयरपर्सन रीना गर्ग को बर्खास्त किए जाने के बाद उपप्रधान रमेश बोहरा को अतिरिक्त कार्यभार मिला है।;
हरिभूमि न्यूज़, महेंद्रगढ़। पिछले चार साल से बदहाल सड़कों से गुजर रहे शहरवासियों को 2021 में अच्छी सड़कें मिलने की उम्मीद है। नगर पालिका ने शहर में 18 सड़कों के निर्माण के लिए 5 करोड़ 36 लाख रुपये के ऑनलाइन टेंडर मांगे हैं। करोड़ रुपये से इन सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। करीब चार महीने में सड़कों के निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा।
पिछले करीब चार साल से शहर में विकास कार्य अटके हुए हैं। शहरवासी बदहाल सड़कों से गुजरने को मजबूर हैं। पार्षदों तथा चेयरपर्सन के आपसी टकराव के चलते शहर लगातार बदहाल रहा।
तीन बार टेंडर लगाने की प्रक्रिया अपनाई गई लेकिन काम शुरू नहीं हो सका। अब नगर पालिका की चेयरपर्सन रीना गर्ग को बर्खास्त किए जाने के बाद उपप्रधान रमेश बोहरा को अतिरिक्त कार्यभार मिला है।
नगर पालिका पार्षदों ने उपप्रधान के जरिए टेंडर लगवाए हैं। नगर पालिका के म्युनिसिपल इंजीनियर चमनलाल ने इन टेंडर को तैयार कराया है। वही इस बारे में पार्षद अमित मिश्रा का कहना है कि सभी वार्डों में समान रूप से विकास किया जाएगा।