प्रेमी के साथ फरार हुई युवती के पिता का छलका दर्द, बेटी को घर लाने के लिए पुलिस से लगा रहा फरियाद

पुलिस ने इस मामले में कोसली के एक युवक को आरोपित बनाया है, जिसने व्हाट्सएप पर लड़की के पिता को लड़की उसके साथ होने की सूचना दी है।;

Update: 2022-04-29 09:07 GMT

नरेन्द्र वत्स : रेवाड़ी

थाना जाटूसाना अंतर्गत एक गांव से करीब 20 वर्षीय लड़की घर से लापता हो गई। उसके पिता ने कोसली के एक युवक पर बेटी को बहला-फुसलाकर भगा जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने लड़की के लापता होने का केस दर्ज करते हुए लड़की की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने इस मामले में कोसली के एक युवक को आरोपित बनाया है, जिसने व्हाट्सएप पर लड़की के पिता को लड़की उसके साथ होने की सूचना दी है।

'हरिभूमि' से बातचीत करते हुए लाचार पिता ने बताया कि उसकी बेटी उच्च शिक्षित और होनहार है। वह उसकी शादी की तैयारी कर रहा था। शादी के लिए दहेज का सामान तक खरीद चुका था, लेकिन वह अचानक घर से लापता हो गई। उसने अपनी बेटी की तलाश शुरू की। इसी बीच कोसली के एक युवक योगेंद्र ने व्हाट्सएप पर मैसेज करके बताया कि उसकी बेटी को वह अपने साथ रख रहा है। इस मजबूर पिता ने नम आंखों से बताया कि लड़के का पता चलने के बाद जब उसने छानबीन शुरू की, तो पता चला कि लड़का आवारा किस्म का है। वह शराब और जुए का आदि है। उसके पिता ने उसे अलग किया हुआ है। उसके पास न रहने के लिए मकान और न ही खेती करने के लिए जमीन। ऐसे में उसे इस बात की चिंता सता रही है कि वह आखिर उसकी बेटी का पेट कैसे पाल सकेगा। अगर उसकी बेटी ने कोई योग्य लड़का चुना होता, तो वह खुद उसके साथ उसकी शादी करा देता। उसने कहा कि वह अपनी बेटी को वापस लाने के लिए कुछ भी करने को तैयार है, परंतु पुलिस भी इस मामले में उसकी कोई मदद नहीं कर पा रही है।

Tags:    

Similar News