Panipat : पति ने किया दूसरा विवाह, पहली पत्नी ने लगाई नहर में छलांग

पानीपत में दिल्ली पैरलल नहर में एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में छलांग लगा दी। महिला को डूबते देख एक राहगीर ने अपनी जान की बाजी लगाकर नहर में छलांग लगाई और डूबती हुई महिला को किसी तरह बाहर निकाला। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई।;

Update: 2023-10-17 16:39 GMT

Panipat : पानीपत में दिल्ली पैरलल नहर में एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में छलांग लगा दी। महिला को डूबते देख एक राहगीर ने अपनी जान की बाजी लगाकर नहर में छलांग लगाई और डूबती हुई महिला को किसी तरह बाहर निकाला। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभालते हुए महिला का हाल चाल जाना। इसके बाद उसके बयान लिए। 

पीड़ित महिला ने बताया कि वह मुखीजा कॉलोनी की रहने वाली है। उसके पति ने तीन माह पहले रामनगर निवासी एक महिला से शादी कर ली। इतना ही नहीं, पति ने लोन लेकर साढ़े तीन लाख रुपए भी दे दिए। उसका पति ऑटो रिक्शा चलाता है और दो बच्चे हैं। उसने अपने पति को कई बार समझाने का प्रयास किया, पुलिस को भी शिकायत दी लेकिन न पुलिस ने सुनवाई की और न ही पति माना। अब पति उससे और बच्चों से अलग होकर दूसरी पत्नी के साथ रहने लगा है। इसी के चलते उसने नहर में कूदकर जान देने का प्रयास किया। इधर, असंध नाका पुलिस ने इस मामले में पीड़िता के बयान के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें - Gurugram : इलाज के बाद जेल पहुंचा कैदी, मिला नशीला पदार्थ

Tags:    

Similar News