मेरा 70 साल से ज्यादा का अनुभव, रीजनल पार्टी की सरकार के बिना प्रदेश का विकास नहीं : बादल

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि जब तक आप रीजनल पार्टी को शक्ति नहीं देंगे उस वक्त तक आपका कुछ नहीं हो सकता। रीजनल पार्टी सारी देश की इकट्टी की जाएं। चौटाला और बीरेंद्र सिंह यह काम कर सकते हैं। त्यागी भी कर सकते हैं।;

Update: 2021-09-25 14:36 GMT

हरिभूमि न्यूज. जींद

इनेलो की सम्मान दिवस रैली में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि 70 साल से ज्यादा सियासी तजुर्बा है जिसमें यही है कि अपने-अपने सूबों में रीजनल पार्टी की सरकार बनाएं। जो लोग आपको जानते नहीं, दिल्ली में बैठे हैं, किसान और मजदूर की तकलीफ नहीं देखी, वो आपकी जमीन का क्या हाल कर सकते हैं। जब तक आप रीजनल पार्टी को शक्ति नहीं देंगे उस वक्त तक आपका कुछ नहीं हो सकता। रीजनल पार्टी सारी देश की इकट्टी की जाएं। चौटाला और बीरेंद्र सिंह यह काम कर सकते हैं। त्यागी भी कर सकते हैं। जब तक आप इकट्ठे नहीं होंगे तब तक कुछ नहीं हो सकता।

बादल ने कहा कि चौटाला हरियाणा के हर एक गांव में नहीं देश में जाएं और सभी आपोजिशन को एक मंच पर लाएं। पंजाब का हाल सबको पताा है और थोड़े ही दिनों में चार मुख्यमंत्री बदल दिए। हाई कमांड एक होती है जो एक फैसला लेती है और उस पर अमल करें लेकिन उन्हें नहीं पता कि कौन मुख्यमंत्री के काबिल है और कौन मंत्री के। इसलिए सभी विपक्षी पार्टियों को एक मंच पर आना है। उनहोंने कहा कि चौधरी देवीलाल इंसान नहीं एक इंस्टीटयूशन थे। उनमें सबसे ज्यादा कुर्बानी का जज्बा था। जब भी मुल्क को जरूरत पड़ी तो उन्होंने आगे आकर कुर्बानी दी है। सबसे पहले देश की आजादी की लड़ाई में उन्होंने अपना अहम योगदान दिया। इंदिरा गांधी ने जब इमरजेंसी लगाई तो उस समय भी देवीलाल ने 19 माह जेल में रहे। उनसे उनका गहरा संबंध थे। हरियाणा और पंजाब के लिए काम किया। हरियाणा और पंजाब के बार्डर पर उनका बुत बनाया है और अटल बिहारी वाजपेयी ने नकाबपोशी की थी। उन्होंने अपने चौधरी देवीलाल के नाम पर ट्रस्ट बनाया, स्कूल बनाया जिसमें ओपी चौटाला सदस्य हैं। वहां गरीब बच्चों को मुफ्त शिक्षा मिलती है।


Tags:    

Similar News