कैथल : किसानों के सामने बेबस नजर आई पुलिस

पुलिस ने दूसरे दिन भी जब कर वाटर कैनन का प्रयोग किया। जब किसान वाटर कैनन से भी नहीं माने तो पुलिस ने किसानों को तितर बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। लेकिन पुलिस का कोई भी बल प्रयोग किसानों को नहीं रोक पाया। किसान बैरिकेटिंग हटा कर हरियाणा की सीमा में प्रवेश कर गए। इसके बाद पुलिस ने किसानों के सामने सरेंडर कर दिया। शाम होने तक सैकड़ों ट्रैक्टर ट्रॉली व कारों के जत्थे दिल्ली की तरफ रवाना हो रहे थे।;

Update: 2020-11-26 11:00 GMT

हरिभूमि न्यूज. कैथल

केंद्र व प्रदेश सरकार लाख प्रयास के बावजूद किसानों के आंदोलन को नहीं रोक सकी। केंद्र सरकार के तीन अध्यादेशों के खिलाफ दिल्ली कूच को पुलिस नहीं रोक सकी। किसानों का दिल्ली कूच वीरवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा।

हरियाणा पुलिस ने पंजाब के साथ लगते संगतपुरा बॉर्डर पर आज कल भी ज्यादा बैरिकेटिंग की हुई थी। लेकिन किसानों की जिद और जोश के आगे पुलिस के सभी इंतजाम धरे के धरे रह गए। किसानों ने लोहे व कंक्रीट के बैरिकेट उठा कर फेंक दिए। पुलिस ने दूसरे दिन भी जब कर वाटर कैनन का प्रयोग किया। जब किसान वाटर कैनन से भी नहीं माने तो पुलिस ने किसानों को तितर बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। लेकिन पुलिस का कोई भी बल प्रयोग किसानों को नहीं रोक पाया। किसान बैरिकेटिंग हटा कर हरियाणा की सीमा में प्रवेश कर गए। इसके बाद पुलिस ने किसानों के सामने सरेंडर कर दिया। शाम होने तक सैकड़ों ट्रैक्टर ट्रॉली व कारों के जत्थे दिल्ली की तरफ रवाना हो रहे थे।

बुधवार को हुई पुलिस ने लोहे की भारी बैरिकेटिंग पंजाब हरियाणा बॉर्डर संगतपुरा गांव में कर दी थी। गुरुवार को सुबह एक बार किसानों के जत्थे न देख कर पुलिस ने चैन की सांस ली। लेकिन दिन चढ़ते किसानों ने इकट्ठा होना शुरू कर दिया। भारी संख्या में एकजुट होने के बाद किसानों ने पुलिस की बेरिकेटिंग हटाना शुरू किया। एसपी शशांक कुमार सावन पुलिस का हौसला बनाये हुए थे। डीसी सुजान सिंह भी बॉर्डर पर हालात का जायजा लेने आये। लेकिन पुलिस की तमाम कोशिशों पर किसान भारी पड़ने लगे। किसानों ने बैरिकेट्स उठा कर एक ओर फेंक दिए। इस पर पुलिस ने वाटर कैनन व आंसू गैस के गोले दागे। इस पर किसान भी गुस्सा गए। किसानों ने पुलिस वाहनों पर पत्थर फेंके जिसके चलते कई वाहनों के शीशे टूट गए। किसानों का गुस्सा देखते हुए आखिरकार पुलिस ने हार मान की व किसानों को आगे बढ़ने का रास्ता दे दिया। पुलिस व किसानों की भिड़त में कई किसानों के घायल होने का भी समाचार है।

Tags:    

Similar News