रानियां नगरपालिका का सचिव सस्पेंड, इस मामले में गिरी गाज
सचिव आशीष कुमार के निलंबन के आदेश अर्बन लॉकल बॉडिज के मुख्य सचिव अरूण गुप्ता की ओर से जारी किए गए है।;
हरिभूमि न्यूज : सिरसा
रानियां नगरपालिका के सचिव आशीष कुमार को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। उनके निलंबन के आदेश अर्बन लॉकल बॉडिज के मुख्य सचिव अरूण गुप्ता की ओर से जारी किए गए है। सूत्रों के अनुसार सचिव पर भारी अनियमितताएं बरतने के आरोप है। दरअसल, सिरसा जिला की तमाम नगरपालिकाओं और नगर परिषदों के दर्जनों मामले लंबित है। जिन पर कार्रवाई किए जाने की आवश्यकता है।
सिरसा नगर परिषद में 73 लाख रुपए से अधिक के जीएसटी के गबन का मामला 2018 से दबा हुआ है। गबन की अधिकांश राशि जमा भी हो चुकी है। गबन वर्ष 2012 से 2017 की अवधि में किया गया था। इसके साथ ही सिरसा नगर परिषद के तत्कालीन अधिकारियों द्वारा बैंचों की खरीद मामले में आधा दर्जन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई पेंडिंग है। नगर परिषद डबवाली, नगरपालिका कालांवाली, ऐलनाबाद और रानियां के अनेक मामले पेडिंग है।