Rewari : कर्जदारों से परेशान युवक ने लगाया फांसी का फंदा

नांगल शहबाजपुर में देर रात करीब 26 वर्षीय युवक ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव कमरे में लटकता हुआ मिला। परिजनों के अनुसार कर्ज से तंग आकर उसने मौत को गले लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद जांच शुरू कर दी।;

Update: 2023-06-16 09:18 GMT

Rewari : नांगल शहबाजपुर में देर रात करीब 26 वर्षीय युवक ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली। उसका शव कमरे में लटकता हुआ मिला। परिजनों के अनुसार कर्ज से तंग आकर उसने मौत को गले लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद जांच शुरू कर दी।

गांव का युवक विजयंत रात को खाना खाने के बाद अपने कमरे में सो गया था। सुबह जब वह देर तक नहीं उठा तो परिजनों ने उसके कमरे में जाकर देखा। उसका शव पंखे के हुक से लटक रहा था। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना बावल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फांसी के फंदे से उतरवाया। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह कर्जदारों से परेशान चल रहा था। इसी के चलते उसने मौत को गले लगाया है। पुलिस ने आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें - Jhajjar : दर्दनाक सड़क हादसे में बुजुर्ग दंपत्ति सहित 3 लोगों की मौत


Tags:    

Similar News