Rohtak : भिवानी स्टैंड पर फ्लाईओवर आया आड़े, अब गोहाना अड्डे पर लगेगा स्मॉग टॉवर
कंपनी के कर्मचारी और नगर निगम के कर्मचारियों ने गोहाना स्टैंड पर जाकर सारी स्थिति का जायजा लिया। अब दो दिन के अंदर अंदर टॉवर लगाने का काम शुरु कर दिया जाएगा। बढ़ते प्रदूषण से निपटने के लिए यह प्लान तैयार किया गया है।;
रोहतक शहर (Rohtak City) की आबोहवा को शुद्ध करने के लिए भिवानी स्टैंड पर लगाया जाने वाला स्मॉग टावर (Smog tower) अब गोहाना अड्डे पर लगेगा। इसके लिए निरीक्षण किया गया और जगह को चिन्हित कर लिया गया है। पेट्रोल पंप से आगे चौक पर टावर लगाने का निर्णय लिया गया है। यहां ये भी बता दें कि सीएसआर के तहत यह टावर लगाया जाना है। शुक्रवार काे कंपनी के कर्मचारी और नगर निगम के कर्मचारियों ने गोहाना स्टैंड पर जाकर सारी स्थिति का जायजा लिया। अब दो दिन के अंदर अंदर टॉवर लगाने का काम शुरु कर दिया जाएगा। बढ़ते प्रदूषण से निपटने के लिए यह प्लान तैयार किया गया है।
ऐसे काम करेगा एंटी एयर पाॅल्यूशन टावर
गोहाना स्टैंड पर लगाया जाने वाला एंटी एयर पॉल्यूशन टावर करीब 20 मीटर ऊंचा होगा। इसे लगाने का ये फायदा हागा कि यहां पर वाहनों और जनरेटरों से होने वाले धुएं को यह अपनी ओर खींच लेगा। इससे वायु प्रदूषण को कम किया जा सकेगा और प्रदूषण के लेवल में कमी आएगी। अगर क्षमता की बात करें तो यह वायु प्रदूषण नियंत्रण टावर करीब 100 वर्ग किमी के दायरे की हवा को प्रदूषण मुक्त करेगा। इसके अलावा टावर प्रदूषित गैसों पर भी काफी असरदार है।
बता दें कि इससे पहले यह टावर भिवानी स्टैंड पर लगाया जाना था। शुक्रवार को जब टीम वहां निरीक्षण करने गई तो वहां की व्यवस्था सही नहीं लगी। यहां एलिवेडिट पुल बीच की वजह से स्मॉग टावर नहीं लगाया जा सका। इसके बाद टीम गोहाना अड्डा पहुंची। यहां पर निरीक्षण के बाद सभी व्यवस्थाएं सही नजर आई। इसकी रिर्पाेट कर्मचारियों ने आला अधिकारियों दे दी है।
प्रदूषण के स्तर आएगी कमी
भिवानी स्टैंड की जगह अब यह टावर गोहाना अड्डा पर लगाया जाएगा। यहां एलिवेटिड पुल की वजह टावर नहीं लगाया जा सकेगा। गोहाना स्टैंड पर अगले सप्ताह टावर लगाने की प्रक्रिया शुरु हो जाएगी। इससे प्रदूषण के स्तर में कमी आएगी। - मनमोहन गोयल, मेयर नगर निगम