समालखा नगरपालिका : नवनियुक्त चेयरमैन अशोक कुच्छल व सभी पार्षदों ने ली शपथ

एसडीएम अश्वनी मलिक द्वारा चेयरमैन व पार्षदों को शपथ दिलाई गई। नवनियुक्त चेयरमैन अशोक कुच्छल ने कहा की समालखा में अब बहेगी विकास की बहार। उन्होंने कहा कि समालखा में साफ-सफाई लाइट व्यवस्था, पार्कों का सुधारीकरण व मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं को जल्द ही पूरा करने का कार्य किया जाएगा।;

Update: 2022-07-07 08:11 GMT

समालखा नगरपालिका के नवनियुक्त चेयरमैन व पार्षदों के लिए भापरा रोड स्थित लघु सचिवालय में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें प्रशासन द्वारा सभी बंदोबस्त किए गए थे। एसडीएम अश्वनी मलिक द्वारा चेयरमैन व पार्षदों को शपथ दिलाई गई। वहीं शपथ ग्रहण समारोह हाल में पार्षदों के अलावा किसी और को जाने की इजाजत नहीं दी गई थी। सिर्फ मीडिया कर्मी ही कवरेज के लिए अंदर में जा सकते थे। वही इस बार नगर पालिका चुनाव में 6 महिला पार्षदों ने अपनी जीत दर्ज कराई और शपथ को लेकर सभी महिला पार्षदों में जोश व उत्साह देखने को मिला। वही वार्ड 11 से महिला पार्षद नीतू छाबड़ा जो कि सभी पार्षदों में सबसे ज्यादा वोट लेकर विजय हुई थी। 

शपथ ग्रहण के बाद सभी पार्षद व नवनियुक्त चेयरमैन नगरपालिका कार्यालय पहुंचे जहां पर नगरपालिका कर्मियों ने सभी का स्वागत किया और नवनियुक्त चेयरमैन अशोक कुच्छल वह सभी पार्षदो ने कार्यभार संभाला। वहीं नवनियुक्त चेयरमैन अशोक कुच्छल ने कहा की समालखा में अब बहेगी विकास की बहार। उन्होंने कहा कि समालखा में साफ-सफाई लाइट व्यवस्था, पार्कों का सुधारीकरण व मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं को जल्द ही पूरा करने का कार्य किया जाएगा। नवनियुक्त चेयरमैन ने कहा कि समालखा नगरपालिका में किसी भी तरह का भ्रष्टाचार नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि समालखा में बेसहारा गोवंश से हो रही परेशानी से भी जल्द ही लोगों को निजात मिलेगी। और सभी सांडों को पकड़कर गौशाला में छोड़ने का कार्य किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि समालखा में सुलभ शौचालय की भी व्यवस्था की जाएगी ताकि शहर में आने वाली महिलाओं को किसी तरह कोई परेशानी ना हो साथ ही उन्होंने कहा कि समालखा से पानीपत शिक्षा के लिए जाने वाली कॉलेज की लड़कियों के लिए जल्द ही बस की व्यवस्था की जाएगी। इस अवसर पर बीजेपी जिला अध्यक्ष अर्चना गुप्ता, बीजेपी नेता शशिकांत कौशिक, बीजेपी के जिला महामंत्री कृष्ण छोक्कर, बीजेपी नेता विनोद छोक्कर, नगर पालिका के पूर्व वाइस चेयरमैन सुनील शर्मा, सत्यवान शर्मा सहित काफी लोग मौजूद थे।

Tags:    

Similar News