School Holiday : हरियाणा के स्कूलों में एक जनवरी से हो सकती हैं सर्दियों की छुट्टियां
दिसंबर के अंत तक ही आधिकारिक छुट्टियों की घोषणा की जाती है। अब कड़ाके की ठंड की शुरुआत हो चुकी है। सुबह-शाम के समय लोगों को ठंड अब परेशान करने लगी है।;
चंडीगढ़। हरियाणा में अब ठंड ने सितम ढहाना शुरू कर दिया है। शिक्षकों को अपने अवकाश का इंतजार है, लेकिन शिक्षा विभाग की ओर से समय पर अवकाश घोषित करने के संकेत मिल रहे हैं। पुरानी परंपरा के अनुसार अवकाश घोषित हुआ, तो एक जनवरी 2023 से हरियाणा में सर्दियों की छुट्टियों की शुरुआत होगी। इसके लिए आधिकारिक पत्र जारी नहीं किया गया है, शिक्षकों को उम्मीद है कि जल्द ही आधिकारिक पत्र जारी करके भी छुट्टियों की घोषणा कर दी जाएगी।
आमतौर पर दिसंबर के अंत तक ही आधिकारिक छुट्टियों की घोषणा की जाती है। अब कड़ाके की ठंड की शुरुआत हो चुकी है। सुबह-शाम के समय लोगों को ठंड अब परेशान करने लगी है। रात और दिन के न्यूनतम तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस से अधिक की गिरावट देखी जा रही है। साथ ही सुबह और शाम धुंध ने भी लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। यहां पर उल्लेखनीय है कि सरकार की तरफ से सर्दियों में 15 दिन की छुट्टियों का ऐलान किया जाता है। हरियाणा सरकार की तरफ से 2022- 23 की विंटर वेकेशन लीव के संबंध में निर्देश दिए गए हैं। इनके तहत सभी सरकारी व निजी स्कूलों में तय किए गए शेड्यूल के अनुसार ही छुट्टियां होंगी।