अखिल भारतीय सिविल सेवा शतरंज प्रतियोगिता के लिए चयन 9 मार्च को होगा

अखिल भारतीय सिविल सेवा शतरंज प्रतियोगिता (पुरुष एवं महिला) वर्ग के लिए 11 से 19 मार्च 2023 तक उड़ीसा में आयोजन किया जाएगा।;

Update: 2023-03-06 15:32 GMT

चंडीगढ़ : अखिल भारतीय सिविल सेवा शतरंज प्रतियोगिता (पुरुष एवं महिला) वर्ग के लिए 11 से 19 मार्च 2023 तक उड़ीसा में आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा राज्य की ओर से अखिल भारतीय सिविल सेवा शतरंज प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का चयन 9 मार्च 2023 को सुबह 10 बजे शिवाजी स्टेडियम पानीपत में किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं खेल बोर्ड की हिदायत अनुसार इन सिविल सेवा प्रतियोगिता में रक्षा सेवा, अर्ध सैन्य संगठनों, केंद्रीय पुलिस संगठन, पुलिस, आरपीएफ, सीआईएसएफ, बीएसएफ, आईटीबीपी, एनएसजी आदि से जुड़े कर्मचारी भाग ले सकते हैं। इसके अलावा, स्वायत्त निकायों, उपक्रमों, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के कर्मचारी भी भाग ले सकते हैं।

उन्होंने बताया कि ये कर्मचारी भले ही प्रशासनिक रूप से केंद्र द्वारा नियंत्रित हों, आकस्मिक या दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी, अस्थायी ड्यूटी पर कार्यालयों से जुड़े कर्मचारी, नवनियुक्त कर्मचारी हों, ये सभी भाग ले सकते हैं। इसमें शर्त यह है कि संबंधित कर्मचारी कम से कम 6 महीने से लगातार सेवारत हो। इस चयन स्पर्धा में भाग लेने वाले सिविल सेवा में कर्मचारी टीए व डीए अपने विभाग से लेंगे।

Tags:    

Similar News