Selja बोलीं : अपनी अंतिम सांसे गिन रही भाजपा सरकार
- जनता के लिए हानिकारक साबित हो रही भाजपा
- भाजपा के कुशासन से देश व प्रदेश का हर वर्ग दुखी
;
Haryana : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा (Kumari Selja) ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है। भाजपा सरकार जनता के लिए हानिकारक साबित हो रही है। हरियाणा प्रदेश का कोई भी वर्ग ऐसा नहीं है, जो सरकार के कुशासन से दुखी ना हो। मौजूदा भाजपा सरकार अपनी अंतिम सांसे गिन रही है। आने वाले लोकसभा चुनाव और हरियाणा के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी बड़ी जीत दर्ज करने जा रही है।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देशवासियों के बीच जाकर उनकी बात सुन रहे हैं और उनकी तकलीफों को कम करने के लिए प्रयास कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी ही आने वाले दिनों की पहचान हैं, जो जनता की तकलीफों को बखूभी समझती है। इतिहास गवाह है कि भाजपा ने कभी जमीनी स्तर पर उतरकर जनता का दुख-दर्द महसूस नहीं किया, जमीनी नेता तो सिर्फ राहुल गांधी हैं। शनिवार को राहुल गांधी हरियाणा के सोनीपत में किसानों के बीच पहुंचे और उनकी समस्याएं जानी। देशवासियों के बीच जाकर उनके मन की बात और उनका दु:ख दर्द जानना ही एक सच्चे नेता की पहचान होती है। सच के लिए लड़ाई लड़ रहे राहुल गांधी जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं। यही कांग्रेस पार्टी और हमारे देश की पहचान है।
आज देश में भाजपा ने जो माहौल बना रखा है, उसके खिलाफ कांग्रेस पार्टी पहले भी सड़क पर लड़ाई लड़ रही है और आगे भी लड़ती रहेगी। सरकार हमेशा राहुल गांधी की आवाज को दबाती आई है, लेकिन राहुल हमेशा सच बोलते थे और बोलते रहेंगे। उन्होंने भाजपा को जनता के लिए हानिकारक बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार किसी की भी सगी नहीं है, सिर्फ अपने फायदे का सोचती है। हरियाणा की बेरोजगारी दर पूरे देश में सबसे अधिक है। आज हरियाणा प्रदेश बेरोजगारी का हब बन गया है। युवा रोजगार के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। बेरोजगारी के साथ इस सरकार के राज में महंगाई ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। सब्जियों से लेकर मसालों और फलों के दाम आसमान छू रहे हैं। मगर सरकार को जनता की कोई चिंता ही नहीं है।
यह भी पढ़ें - Bahadurgarh : सीएम फ्लाइंग ने अहाते पर मारा छापा, 2 लोग पकड़े