हरियाणा में AAP को झटका : निकाय चुनाव के बीच मैदान छोड़कर भागे नगरपालिका चेयरमैन पद के प्रत्याशी

समालखा नगर पालिका में आम आदमी पार्टी के चेयरमैन पद के प्रत्याशी पूर्व विधायक भरत सिंह छोक्कर ने चुनाव के दिन ही इलेक्शन छोड़कर आजाद प्रत्याशी संजय बेनीवाल को समर्थन कर दिया।;

Update: 2022-06-19 12:16 GMT

निकाय चुनाव के बीच हरियाणा में आम आदमी पार्टी को झटका लगा है। समालखा नगर पालिका में आम आदमी पार्टी के चेयरमैन पद के प्रत्याशी पूर्व विधायक भरत सिंह छौक्कर ने चुनाव के दिन ही इलेक्शन छोड़कर आजाद प्रत्याशी संजय बेनीवाल को समर्थन कर दिया।

भरत सिंह ने कहा कि मैंने इलेक्शन जीत के लिए लड़ा था और अब मैंने देखा कि मैं जीत नहीं रहा आ रहा हूं तो इसीलिए मैंने इलेक्शन छोड़ दिया और आजाद प्रत्याशी संजय बेनीवाल को समर्थन किया। संजय बेनीवाल को कांग्रेस का भी समर्थन है। इसके बाद आम आदमी पार्टी ने भरत सिंह छौक्कर को पार्टी से निष्काषित कर दिया। आप की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त हाेने के कारण भरत छौक्कर पर यह कार्रवाई की गई। 



 





Tags:    

Similar News