sirsa : कॉटन फैक्ट्री का अकाउंटेंट 2 करोड़ का चूना लगाकर फरार

  • अकाउंटेंट ने अपने सेविंग अकाउंट में ऑनलाइन ट्रांसफर की राशि
  • फैक्ट्री संचालक की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच
;

Update: 2023-10-04 16:03 GMT

sirsa  : शहर की एक कॉटन फैक्ट्री का अकाउंटेंट फैक्ट्री मालिक को दो करोड़ का चूना लगाकर फरार हो गया। जब फैक्ट्री मालिक ने रिटर्न भरवाने के लिए अकाउंटेंट से दस्तावेज मांगे, तब उसे मामले की जानकारी मिली। अकाउंटेंट ने अपने सेविंग अकाउंट में ही ऑनलाइन राशि ट्रांसफर कर रखी थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ गबन करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। 

फैक्ट्री संचालक रवि प्रकाश ने बताया कि उसकी ऐलनाबाद में नोहर रोड पर श्री सुरजाराम कॉटन फैक्ट्री है। फैक्ट्री में गांव बड़ी ममेरां निवासी पुष्कर दत्त पिछले 10 वर्ष से मुख्य अकाउंटेंट का काम कर रहा था। फैक्ट्री का पूरा हिसाब किताब और नेट बैंकिंग के पासवर्ड भी उसके पास थे। उनके अलग-अलग बैंकों में खाते है। पुष्कर दत्त बैंक खातों से थोड़ी-थोड़ी राशि खुद के खाते में ट्रांसफर करता रहा। उनके सीए ने 27 सितंबर को रिटर्न भरवाने के लिए पुष्कर से दस्तावेज मांगे, लेकिन उसने सीए को कोई भी दस्तावेज उपलब्ध नहीं करवाया। उसी शाम छह बजे दूसरे मुनीम सुनील कुमार को अस्पताल में रिश्तेदार से मिलने गया, यह बात कहकर वह फैक्ट्री से चला गया। इसके बाद पुष्कर का फोन बंद आया। उसने उसके चाचा के लड़के जितेंद्र को फोन किया, लेकिन कोई भी सुराग नहीं लगा। अगले दिन उसने खाता चेक किया तो पता लगा कि पुष्कर ने फर्म के खाते से धीरे-धीरे करके करीब दो करोड़ 33 लाख 88 हजार 876 रुपए ट्रांसफर कर लिए हैं। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर ऐलनाबाद पुलिस ने पुष्कर दत्त के खिलाफ धोखाधड़ी किए जाने का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी।

यह भी पढ़ें - Rewari : ओवरलोडिंग पर एक बार फिर ज्वाइंट ऑपरेशन, 23 वाहनों को इंपाउंड करके वसूले लाखों

Tags:    

Similar News