Sonipat : ठेकेदार नहीं दे रहा सफाई कर्मचारियों की तनख्वाह, गुस्साए कर्मियों ने किया प्रदर्शन

प्रदर्शन का नेतृत्व शहरी ठेका सफाई कर्मचारी यूनियन प्रधान अजय कुमार टॉक व यूनियन सचिव मुकेश कुमार टॉक ने किया।;

Update: 2022-12-10 11:37 GMT

 सोनीपत। शहरी ठेका सफाई कर्मचारियों ने कुंडली क्षेत्र के कर्मचारियों की समस्या को लेकर कुंडली के कर्मचारियों के साथ मिलकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व शहरी ठेका सफाई कर्मचारी यूनियन प्रधान अजय कुमार टॉक व यूनियन सचिव मुकेश कुमार टॉक ने किया।

प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने कहा, कुंडली क्षेत्र के सफाई कर्मचारियों की समस्या 4 महीने से ठेकेदार कुलदीप द्वारा वेतन ना देना है। इसके अलावा सामाजिक सुरक्षा की कोई गारंटी नहीं दी जा रही ना तो कर्मचारियों को ईएसआई, पीएफ दिया जा रहे, ना तो कर्मचारियों को अटेंडिंग कार्ड दिए जा रहे हैं और ना कर्मचारी को यह बताया जा रहा कि आप कौन सी कंपनी में काम कर रहे हैं। सभी समस्या को देखते हुए जब शहरी ठेका सफाई कर्मचारी यूनियन के सचिव मुकेश टॉक ने कुलदीप फौजी को फोन किया तो ठेकेदार कुलदीप ने यूनियन के सचिव के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इसी को देखते हुए सभी कर्मचारियों ने कुंडली थाना में एफआईआर दर्ज कराई है और सोमवार को लेबर कोर्ट में कर्मचारियों की सैलरी का केस डाल दिया जाएगा।

उन्होंने कहा, जब तक कुलदीप सभी कर्मचारियों के बीच में आकर अपनी गलती नहीं मानते व कर्मचारियों का 4 महीने का वेतन तुरंत प्रभाव से दिया जाए नहीं तो सभी कर्मचारी सोमवार को प्रदर्शन कर नगर निगम की आयुक्त ज्ञापन देंगे। इस मौके पर उप प्रधान बलजीत, अनिल, अमित, प्रवीण, रविंदर, सुमित्रा ने भी कर्मचारियों को संबोधित किया।

Tags:    

Similar News