सिरसा के दृष्टिहीन बच्चे ने बनाया रिकॉर्ड : बता देता है 30 सालों में किसी भी डेट का दिन, एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज

मेद्यांश से 75 डेट के बारे में पूछा गया था। इसके बाद इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज होने के बाद उसकी वीडियो एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड के लिए भेजी। उस वीडियो के आधार पर मेद्यांश का नाम रिकॉर्ड में दर्ज किया गया।;

Update: 2022-11-13 16:02 GMT

हरिभूमि न्यूज : सिरसा

सिरसा के स्पेशल चाइल्ड मेद्यांश सोनी ने एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में कैलेंडर ब्वॉय में रिकॉर्ड बनाया है। मेद्यांश बचपन से ब्लाइंड है। वह 30 सालों में किसी भी डेट का दिन पूछने पर सटीक जानकारी देता है। इससे पहले मेद्यांश ने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाया है। मेद्यांश के रिकॉर्ड को किसी ने चैलेंज नहीं किया। पिछले वर्ष इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड बनाने के बाद 7 अक्तूबर 2022 को एशिया बुक ऑफ द रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवाया।

रमता सोनी ने बताया कि इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में उनके बेटे मेद्यांश से 75 डेट के बारे में पूछा गया था। इसके बाद इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज होने के बाद उसकी वीडियो एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड के लिए भेजी। उस वीडियो के आधार पर मेद्यांश का नाम रिकॉर्ड में दर्ज किया गया। मेद्यांश ने 10 से 15 सेकेंड के अंदर सवालों का जवाब दिया था। मेद्यांश सोनी बचपन से ही ब्लाइंड है, लेकिन मेद्यांश सोनी की मां रमता सोनी ने उसे ब्लाइंड स्कूल में पढ़ाने की बजाए उसे नॉर्मल स्कूल में नॉर्मल बच्चों के साथ ही पढ़ाया। अब मेद्यांश सातवीं कक्षा में पढ़ता है। मेद्यांश साइंस ओलंपियाड में 10 मेडल जीत चुका है। मेद्यांश को इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में नाम दर्ज करवाने पर सिरसा के तत्कालीन डीसी प्रदीप कुमार भी सम्मानित कर चुके हैं।

Tags:    

Similar News