सब जूनियर राष्ट्रीय महिला बॉक्सिंग : हरियाणा की 14 सदस्यीय टीम का चयन, अकेले हिसार की 5 खिलाड़ी

हरियाणा बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष मेजर सत्यपाल सिंधु तथा महासचिव रविंद्र पान्नू ने बताया कि सब जूनियर राष्ट्रीय महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन 5 से 9 नवम्बर तक नई दिल्ली में किया जाएगा।;

Update: 2022-10-31 13:49 GMT

हिसार। हरियाणा बॉक्सिंग संघ ने सब जूनियर राष्ट्रीय महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भाग लेने वाली हरियाणा की 14 सदस्यीय टीम का चयन किया है। हरियाणा बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष मेजर सत्यपाल सिंधु तथा महासचिव रविंद्र पान्नू ने बताया कि सब जूनियर राष्ट्रीय महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन 5 से 9 नवम्बर तक नई दिल्ली में किया जाएगा। चयनित टीम में हिसार की 5 बॉक्सर शामिल हैं। सिलेक्शन कमेटी के चेयरमैन अर्जुन अवार्डी जयभगवान तथा अर्जुन अवार्डी मनोज कुमार ने सभी बॉक्सर का ट्रायल लेकर हरियाणा टीम का चयन किया है।

उन्होंने बताया कि सब जूनियर राष्ट्रीय महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता के दौरान एशियाई बॉक्सिंग चैम्पियनशिप के लिए भारतीय टीम का चयन किया जाएगा। एशियाई बॉक्सिंग चैम्पियनशिप का आयोजन 28 नवम्बर से 3 दिसम्बर तक सुलेमानिया (इराक) में किया जाएगा। हरियाणा बॉक्सिंग संघ के उपाध्यक्ष व स्पोर्ट्स हरियाणा के निदेशक पंकज नैन, कोषाध्यक्ष प्रवीर गहलोत, ओमवीर हुड्डा, बॉक्सिंग कोच अनिल मलिक रोहतक समेत अन्य पदाधिकारियों ने टीम के सदस्यों को शुभकामनाएं दी हैं।

इन बॉक्सर्स को मिला स्थान

31-33 किलोग्राम में माही ( भिवानी ), 35 किलोग्राम साक्षी ( हिसार ), 37 किलोग्राम में सोनिका ( हिसार ), 40 किलोग्राम में अंशु ( हिसार ), 43 किलोग्राम में जोनी ( भिवानी ), 46 किलोग्राम में खुशी (रोहतक), 49 किलोग्राम में कंचन ( गुरुग्राम ), 52 किलोग्राम में हर्षिका ( हिसार ), 55 किलोग्राम में अनन्या ( यमुनानगर ), 58 किलोग्राम में महक ( दादरी ), 61 किलोग्राम में हंशिका ( सोनीपत ), 64 किलोग्राम में लक्षु ( रोहतक ), 67 किलोग्राम में भावना ( भिवानी ) और 67 किलोग्राम से अधिक वर्ग में मेघा ( हिसार ) का चयन हुआ है।


Tags:    

Similar News