किसानों को अनुदान पर कीटनाशक देगी चीनी मिल

मिल द्वारा किसानों को गन्ने की फसल में लगने वाले कीड़ों की रोकथाम के लिए कीटनाशक उपलब्ध करवाए जाएंगे। किसानों को कीटनाशक चीनी मिल के गन्ना विभाग से लेने होंगे।;

Update: 2021-05-04 08:15 GMT

हरिभूमि न्यूज . गोहाना

गांव आहुलानामें गोहाना-महम मार्ग स्थित चौ. देवीलाल चीनी मिल अपने गन्ना उत्पादक किसानों को दस प्रतिशत अनुदान पर कीटनाशक उपलब्ध करवाएगा। मिल द्वारा किसानों को गन्ने की फसल में लगने वाले कीड़ों की रोकथाम के लिए कीटनाशक उपलब्ध करवाए जाएंगे। किसानों को कीटनाशक चीनी मिल के गन्ना विभाग से लेने होंगे।

चीनी मिल के गन्ना प्रबंधक मनजीत सिंह दहिया ने बताया कि चीनी मिल क्षेत्र के अंतर्गत गन्ना उत्पादक किसानों को मिल दस प्रतिशत अनुदान पर कोराजन कीटनाशक उपलब्ध करवाएगा। इस कीटनाशक का उपयोग गन्ने की फसल में सभी लेपिडोप्टेरा व अन्य प्रजातियों के कीटों को नियंत्रत करने के लिए किया जाता है।

गन्ना प्रबंधक दहिया ने बताया कि चीनी मिल में सीधे कंपनी से यह कीटनाशक मंगवाए जाते हैं। चीनी मिल की प्राथमिकता है कि किसानों को अच्छी गुणवत्ता के कीटनाशक उपलब्ध हों। उन्होंने कहा कि किसान अपने गन्ने की फसल अच्छी पैदावार के लिए फसल की समय पर निराई-गुड़ाई करें। किसान समय पर फसल की सिंचाई व कीटनाशकों का छिड़काव करें।

Tags:    

Similar News