टेकराम कंडेला बोले- एक गांव, एक गोत्र में शादी पर रोक लगाने के बारे में स्थिति स्पष्ट करें राजनीतिक दल

कंडेला ने कहा, खाप पंचायतें इस मुद्दे को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रही हैं लेकिन लोकसभा व विधानसभा के सदस्य इस मुद्दे पर बोलने को तैयार नहीं है। इस वजह से उनके प्रति समाज में रोष बना हुआ है।;

Update: 2023-09-07 11:50 GMT

Jind News :  सर्वजातीय कंडेला खाप व भारतीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष टेकराम कंडेला (Tekram Kandela) ने कहा कि एक गांव में एक गोत्र में शादी पर सभी राजनीतिक दलों को अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। देश व प्रदेश में इस मुद्दे पर हमारा आपसी भाईचारा खराब होता जा रहा है। देश का कानून इसे मान्यता देता है। परंतु सामाजिक रूप से समाज इसे स्वीकार नहीं करता है। एक गांव व एक गोत्र में भाई-बहन का रिश्ता होता है। खाप पंचायतें इस मुद्दे को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रही हैं लेकिन लोकसभा व विधानसभा के सदस्य इस मुद्दे पर बोलने को तैयार नहीं है। इस वजह से उनके प्रति समाज में रोष बना हुआ है। किसानों के मुद्दे व सामाजिक मुद्दों को लेकर कंडेला ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल को एक ड्राफ्ट तैयार करके अवगत करा दिया गया है।

सर्व खाप जनकल्याण मंच भारतीय किसान मजदूर संगठन को मजबूत करने के लिए कई प्रदेश अध्यक्षों की सूची जारी करते हुए कहा कि हरियाणा प्रदेश के भारतीय किसान मजदूर संगठन के प्रधान जयदीप चहल, राम भगत मलिक दिल्ली, दिलबाग सिंह गोयत मध्य प्रदेश, अनिल मिट्टी राजस्थान, वजीर सिंह मोल्ला झारखंड, सूरज सिंह पंजाब, देवेंद्र उत्तर प्रदेश, जगत सिंह उत्तराखंड, राजू चौहान महाराष्ट्र इनको राज्यों का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कार्यक्रम में सामाजिक व किसानों के मुद्दों पर लंबे समय से अच्छा काम करने पर समाज के प्रमुख लोगों ने टेकराम कंडेल को सम्मानित किया। उनके साथ पंचायती प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीरा दालमवाला, अभेराम, जगबीर, रणधीर, हजूरा आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- जन संवाद कार्यक्रम में टूटी सड़कों का मुद्दा उठा : सीएम मनोहर लाल ने निगम कमिश्नर को दिया 1 महीने का अल्टीमेटम    

Tags:    

Similar News