Yamuna में तैरते मिले 20-30 मृत पशुओं के शव, तो सरपंच को झाड़ पिला पूछा किसने किया यह काम

घरौंडा के गांव मुंडीगढ़ी के पास 25-30 मृत पशुओ के अवशेष (remains) यमुना नदी में तैरते मिले है। यमुना नदी में मृत पशु मिलने से लोगो में गहरा रोष व्याप्त है। लोगो का आरोप है कि पशुओं की कुर्बानी देने के बाद उनके अवशेष यमुना में फेंक दिए हैं।;

Update: 2020-08-02 15:50 GMT

करनाल। घरौंडा के गांव मुंडीगढ़ी के पास 25-30 मृत पशुओ के अवशेष यमुना (Yamuna) नदी में तैरते मिले है। यमुना नदी में मृत पशु मिलने से लोगो में गहरा रोष व्याप्त है। लोगो का आरोप है कि पशुओं की कुर्बानी देने के बाद उनके अवशेष यमुना में फैंक दिए हैं।

घटना की सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी मनोज कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी। रविवार की सुबह कुछ ग्रामीण यमुना नदी पर स्नान करने व पवित्र जल लेने गए थे। लोगो ने नदी में मृत पशु (Dead animal) के अवशेष तैरते दिखाई दिए । लोगो ने बताया कि मुंडीगढ़ी गांव के पास यमुना नदी में करीब एक किलोमीटर तक मृत पशुओ के अवशेष पड़े थे।

यमुना नदी में हुई इस अमानवीय घटना की सुचना मिलते ही आसपास के गांवो में हडकम्प मच गया। थोड़े ही समय में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए ।लोगो ने इस घटना की सुचना पुलिस प्रशासन को दी। लोगो का आरोप है विशेष के लोगो ने अवशेषों को नदी में फेंक दिया। नदी में मरे हुए पशुओ का मांस फेंकने से उनकी धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ है।

लोगो ने इस घटना के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की । थाना प्रभारी ने सरपंच को कहा किसने किया ये काम। घटना की सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी मनोज कुमार पुलिस टीम के साथ मुंडीगढ़ी गांव में पहुंचे। नदी में मृत पशुओ के टुकडो को देखकर थाना प्रभारी मनोज कुमार आग बबूला हो गए। थाना प्रभारी ने मौके पर खड़े मुंडीगढ़ी गांव के सरपंच को जमकर खरी खोटी सुनाई।

उन्होंने कहा कि सरपंच उन लोगो के नाम बताए। जिन्होंने यह कृत्य किया है।इस मामले के किसी भी आरोपी को बक्शा नहीं जाएगा। और जिन लोगो ने नदी में मृत पशुओ के अवशेष फेंके है उनके खिलाफ क़ानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने ग्राम पंचायत को निर्देश दिए की नदी में फेंके गए सभी अवशेषों को बाहर निकाल कर दफनाया जाये।

वर्जन

दोषी के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई : थाना प्रभारी 

यमुना नदी में पशुओ के अवशेष फेंकने की सूचना मिली है। मौके पर नदी में भैंसों व कटडो के कटे हुए हिस्से मिले है। दोषी लोगो के खिलाफ क़ानूनी कार्रवाई की जाएगी। - - - मनोज कुमार थाना प्रभारी घरौंडा


Tags:    

Similar News