शादी के रंग में बदमाशों का भंग, लगन के दिन फायरिंग से फैलाई दहशत

सूचना मिलने के बाद थाना खोल पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।;

Update: 2022-05-12 05:27 GMT

नरेन्द्र वत्स. रेवाड़ी

गांव में दो युवकों के लगन समारोह के दिन गुरूवार तड़के दो सशस्त्र बदमाशों ने घर के सामने फायरिंग करते हुए दहशत फैलाने का प्रयास किया। सूचना मिलने के बाद थाना खोल पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस केस दर्ज करने की कार्रवाई में जुटी हुई थी।

सुरेश के दो लड़कों की शादी नेहरूगढ़ में होनी तय हो रही है। आज दोनों लड़कों के लगन की रस्म पूरी होनी है। परिवार में शादी की खुशियां हैं। शादी की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इसी बीच किसी वाहन में आए दो बदमाशों ने सुबह करीब साढ़े 3 बजे सुरेश के घर का दरवाजा खटखटाया। जब परिजनों ने दरवाजा खोला, तो बदमाशों ने उन्हें शादी नहीं रोकने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी। इसी बीच उन्होंने जमीन पर पिस्तौल से गोलियां दागते हुए परिवार को जान से मारने की धमकी दी। परिजनों ने पहले बदमाशों का पकड़ने के लिए शोर मचाया। उसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद डहीना पुलिस चौकी इंचार्ज भागीरथ मौके पर पहुंच गए।

बताया जा रहा है कि फायरिंग करने वालों में एक भिवानी जिले के बौंद कलां का और दूसरा महेंद्रगढ़ जिले के छितरोली का रहने वाला है। घटना की जानकारी मिलने के बाद कोसली के डीएसपी मुकेश कुमार ने भी घटनास्थल का मौका मुआयना किया। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

Tags:    

Similar News