गांव के युवक के साथ भागी पत्नी, किसान ने लगाई फांसी

मृतक नसीब काफी समय से पारिवारिक कारणों से परेशान था। वह अपने पीछे दो बच्चों को छाेड़कर गया है।;

Update: 2021-03-25 14:30 GMT

हरिभूमि न्यूज. कैथल

पाई में दूसरे दिन भी एक किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। विदित रहे की एक दिन पूर्व भी पाई में एक चिकित्सक की गोली से मृत्यु हो गई थी। जिसके चलते पाई में शोक की लहर है।

बृहस्पतिवार को पाई में किसान नसीब सिंह ढुल ने अपने घर के में ही बनी अपनी दूध की दुकान के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना लगभग एक दो बजे के बीच की है। किसी ने इसको फांसी पर टंगे हुए देखा तो उसने शोर मचा दिया और पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी पूंडरी तुरंत पुलिस के साथ मौके पर पहुंचा और शव को फांसी से उतारा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कैथल सिविल अस्पताल भेज दिया। उधर मिली जानकारी से पता चला कि यह लगभग तीन-चार एकड़ का मालिक है। खेती के साथ- साथ यह दूध बेचने का भी कार्य करता है। अपने पिता जय सिंह का तीन बहनों में यह एकलौता बेटा था। सभी विवाहित है। मृतक नसीब काफी समय से पारिवारिक कारणों से परेशान था। यह भी पता चला कि इसकी पत्नी पिछले तीन-चार महीने से गांव के ही एक लड़के के साथ फरार थी। जब से ही यह तनाव में रहता था। इसके पास एक लड़का व लड़की है, जो कक्षा नौंवी व 11वीं में पढ़ते हैं।





Tags:    

Similar News