सोनीपत : छह माह की गर्भवती नवविवाहिता ने फंदे से लटकर दी जान, चार के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

मृतका के भाई के बयान पर पुलिस ने पति सहित ससुराल पक्ष के चार सदस्यों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया हैं। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं।;

Update: 2022-05-16 14:01 GMT

हरिभूमि न्यूज : सोनीपत

सिविल लाइन थाना क्षेत्र की ब्रहम कॉलोनी में संदिग्ध हालत में नव विवाहिता का शव फंदे से लटका हुआ मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में भिजवाया। पुलिस व एफएसएल की टीम ने मौके से नमूने एकत्रित किए। मृतका के भाई के बयान पर पुलिस ने पति सहित ससुराल पक्ष के चार सदस्यों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया हैं। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं।

कन्नौज यूपी निवासी सन्नी ने बताया कि उसने अपनी बहन अंशिका (27) की शादी करीब डेढ़ साल पहले अभिषेक हरदोई यूपी हाल ब्रहम कॉलोनी के साथ की थी। अभिषेक निजी कंपनी में काम करता था। शादी के बाद उसकी बहन को दहेज की मांग को लेकर परेशान किया जाने लगा। उसे मानसिक व शारीरिक तौर से प्रताड़नाएं दी जाने लगी। युवक ने बताया कि सुबह सूचना मिली कि उसकी बहन ने फंदे से लटकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सन्नी ने आरोप लगाया कि उसकी बहन ने दहेज की मांग से प्रताड़ित होकर फंदे से लटकर अपनी जान दे दी। सिविल लाइन थाना पुलिस ने सन्नी के बयान पर आरोपित अभिषेक व ससुराल पक्ष के चार सदस्यों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया हैं। पुलिस ने नवविवाहिता के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। पोस्टमार्टम में खुलासा हुआ हैं कि अंशिका करीब छह माह की गर्भवती थी।

दहेज की मांग को लेकर नवविवाहित को प्रताड़ित करने व परेशानी होकर फंदे से लटकर जान देने की शिकायत मिली हैं। इस संबंध में आरोपित पति सहित ससुराल पक्ष के सदस्यों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया हैं। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही हैं। जल्द से जल्द आरोपितों के खिलाफ आगामी कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। सवित कुमार, प्रभारी सिविल लाइन थाना।

Tags:    

Similar News