राहत भरी खबर : कुरुक्षेत्र से कैथल और जींद होकर दिल्ली जाने वाली ट्रेन कल से चलेगी, जानिए समय और स्टॉपेज

अभी तक कैथल से जयपुर-दौलतपुर चौक इंटरसिटी व सुबह के समय कुरुक्षेत्र और शाम के समय जींद जाने के लिए एक ही ट्रेन चल रही थी। इन रेलगाड़ियों के चलने से दैनिक यात्रियों सहित अन्य यात्रियाें को भी फायदा होगा।;

Update: 2022-08-31 12:22 GMT

तरुण वधवा : कुरुक्षेत्र

रेल यात्रियों से लिए राहत भरी खबर है। कुरुक्षेत्र-जींद रेल ट्रैक पर कोरोना महामारी के कारण बंद हुई पैसेंजर ट्रेनें ढाई साल बाद ट्रैक पर वापस लौटेंगी। कुरुक्षेत्र से जींद व जींद से कुरुक्षेत्र जाने वाली चार पैसेंजर ट्रेनों का संचालन हो गया है। कुरुक्षेत्र से जींद वाया कैथल दो रेलगाड़ियां जाएंगी व दो गाड़ियां आएंगी। इसके अलावा कुरुक्षेत्र से वाया कैथल होकर दिल्ली जाने वाली रेलगाड़ी भी शुरू हो गई है। यह रेलगाड़ी वीरवार से सुबह 6 बजे कुरुक्षेत्र से चलेगी और 11 बजे दिल्ली पहुंचेंगी। यह रेलगाड़ी अब एक्सप्रेस होगी जिसका नंबर 14024 होगा जिसमें एक्सप्रेस का किराया लगेगा और चुनिंदा स्टेशनों पर ही रूकेगी।

अभी तक कैथल से जयपुर-दौलतपुर चौक इंटरसिटी व सुबह के समय कुरुक्षेत्र और शाम के समय जींद जाने के लिए एक ही ट्रेन चल रही थी। इन रेलगाडियों के चलने से दैनिक यात्रियों सहित अन्य यात्रियों को भी फायदा होगा। कैथल से कुरुक्षेत्र रेलवे मार्ग से गुजरने वाली ट्रेनों में प्रतिदिन हजारों यात्री यात्रा करते हैं। इनमें से सबसे अधिक यात्री प्रतिदिन यात्रा करने वाले यात्री हैं। इसके साथ ही सैकड़ों विद्यार्थी भी कुरुक्षेत्र पढ़ाई करने के लिए पहुंचते हैं। इन ट्रेनों के संचालन के बाद इन्हें भी फायदा मिलेगा।

इन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन

कुरुक्षेत्र से चलकर दिल्ली जाने वाली ट्रेन अब केवल चुनिंदा स्टेशनों पर ही रूकेगी। कुरुक्षेत्र से चलकर ट्रेन पिहोवा रोड स्टेशन, कैथल, कलायत, नरवाना, उचाना, जींद जंक्शन, जुलाना, रोहतक जंक्शन, सांपला, बहादुरगढ़, शकुरबस्ती, किशनगंज स्टेशन पर रूकेगी। इसके बाद पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहुंचेंगी। रविवार को यह ट्रेन नही चलेगी।

कुरुक्षेत्र- दिल्ली ट्रेन का स्टेशनों पर पहुंचने का समय

कुरुक्षेत्र जंक्शन- 6.00 सुबह

पिहोवा रोड- 6.27 सुबह

कैथल- 6.55 सुबह

कलायत- 7.22

नरवाना जंक्शन- 7.55

उचाना- 8.09

जींद जंक्शन- 8.28

जुलाना- 8.48

रोहतक- 9.14

सांपला- 9.33

बहादुरगढ़- 9.49

शकुरबस्ती-10.21

किशनगंज-10.35

पुरानी दिल्ली- 11.00 बजे

जींद रेल मार्ग पर अब कुरुक्षेत्र से ये ट्रेने चलेंगी 

कुरुक्षेत्र-दिल्ली सुबह 6 बजे

कुरुक्षेत्र -जींद सुबह 7.45 बजे

कुरुक्षेत्र-जींद सांय 6.15 बजे

साबरमती एक्सप्रेस सांय 7.54 बजे

कुरुक्षेत्र-जींद रात्रि 10.00 बजे

दो पैसेंजर ट्रेनों का भी हुआ संचालन 

कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन के अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि कुरुक्षेत्र-जींद रेलमार्ग पर सुबह और शाम के समय दो पैसेंजर ट्रेनों का भी संचालन शुरू हो गया है। कुरुक्षेत्र से दिल्ली जाने वाली रेलगाड़ी बुधवार को रात्रि कुरुक्षेत्र पहुंचेगी जोकि वीरवार सुबह 6 बजे दिल्ली की ओर रवाना होगी।

Tags:    

Similar News