दुकानदार की कनपटी पर तानी रिवाल्वर, शोर मचाया तो कर दिया फायर, डेढ़ लाख लूटकर भागे बदमाश
पुरानी अनाज मंडी में शनिवार देर शाम विनोद कुमार (Vinod Kumar) अपनी दुकान में नकदी संभाल रहा था। तभी चार अज्ञात युवक उसकी दुकान के सामने आते हैं, इनमें से दो युवक उसकी दुकान में पहुँचे जाते हैं।;
चरखी दादरी। पुरानी अनाज मंडी से बाइक सवार नकाबपोश बदमाश फायरिंग (Firing) कर डेढ लाख रुपये लूट कर फरार हो गए। बदमाशो की गोली से एक दुकानदार भी घायल हो गया। जिसको गम्भीर हालात में सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सूचना के बाद पुलिस ने जिलेभर में नाकेबन्दी कर लूटेरों की तलाश शुरू कर दी।
पुरानी अनाज मंडी में शनिवार देर शाम विनोद कुमार अपनी दुकान में नकदी संभाल रहा था। तभी चार अज्ञात युवक उसकी दुकान के सामने आते हैं, इनमें से दो युवक उसकी दुकान में पहुँचे जाते हैं। एक युवक ने विनोद पर रिवाल्वर तान दी और दूसरे ने डेढ़ लाख रुपये लूट लिए।
जब दोनों बदमाश दुकान (shop) से बाहर निकले तो विनोद ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर जब मंडी में चाय की दुकान चलाने वाला सुभाष मदद के लिए आया था बदमाशों ने फायर कर दिया। फायरिंग में एक गोली सुभाष के पांव में जा लगी।
इसके बाद बदमाश बाइक से फरार हो गए। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने सुभाष को सामान्य अस्पताल भर्ती करवाया, जहाँ से उसको रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। लूट की सूचना के बाद सिटी थाना प्रभारी तेलू राम घटनास्थल पर पहुँचे।
पुलिस ने मौके से गोली के खोल बरामद किए। थाना प्रभारी ने बताया कि लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने नाकाबन्दी कर दी गयी है। शहर के चारों तरह पुलिस पुलिस तैनात की गई है।