पारिवारिक झगड़े से परेशान महिला नहर में कूदी, राहगीरों ने बचाई जान

महिला ने पुलिस को बताया कि पारिवारिक संपति को लेकर उसके साथ हर समय परिवार के लोग झगड़ा करके प्रताड़ित करते हैं। जिस कारण परेशान होकर उसने नहर में कूदकर आत्महत्या करनी चाही।;

Update: 2021-10-20 12:36 GMT

हरिभूमि न्यूज : यमुनानगर

शहर की रायपुर कॉलोनी निवासी एक महिला ने पारिवारिक संपति के बटवारे को लेकर चल रहे घरेलू कलह के चलते बुधवार दोपहर खजूरी मार्ग स्थित पुल से पश्चिमी यमुना नहर में छलांग लगा दी। गनीमत यह रही कि ऐन मौके पर राहगीरों ने नहर में कूदकर महिला को सकुशल बाहर निकाल लिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला के ब्यान दर्ज किए और जांच शुरू कर दी।

जानकारी के मुताबिक बुधवार दोपहर साढ़े बारह बजे के करीब एक महिला खजूरी मार्ग स्थित पुल से पश्चिमी यमुना नहर में कूद गई। जिसे देखकर आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। इस दौरान कुछ लोगों ने नहर में छलांग लगा दी और महिला को सकुशल नहर से बाहर निकाल लिया। महिला की पहचान रायपुर कॉलोनी निवासी के रुप में हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान महिला ने पुलिस को बताया कि पारिवारिक संपति को लेकर उसके साथ हर समय परिवार के लोग झगड़ा करके प्रताड़ित करते हैं। जिस कारण परेशान होकर उसे नहर में कूदकर आत्महत्या करनी चाही।

मामले में कर रहे हैं जांच

मामले की जांच कर रहे हमीदा पुलिस चौंकी के जांच अधिकारी दलबीर सिंह ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। राहगिरों की तत्परता से महिला की जान बच गई है और वह अब स्वस्थ है। जांच पूरी होने के बाद मामले में जो कार्रवाई बनेगी की जाएगी।

Tags:    

Similar News