पत्नी व सास से परेशान होकर युवक ने नहर में कूदकर की खुदकुशी, पढ़ें पूरा मामला...

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।;

Update: 2023-07-23 11:50 GMT

Yamunanagar News : सत्संग विहार कालोनी निवासी चेतन्य ने अपनी पत्नी व सास से परेशान होकर गांव फतेहपुर पुल के पास पश्चिमी यमुनानहर में छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक के पिता ने उसकी पत्नी व सास समेत ससुराल पक्ष के तीन लोगों पर उसे आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सत्संग विहार कालोनी निवासी सतपाल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने अपने 25 वर्षीय लड़के चेतन्य की शादी राजस्थान निवासी हरमीत कौर के साथ गत जनवरी माह में की थी। शादी के बाद से हरमीत कौर उसके लड़के के साथ लड़ाई झगड़ा करने लगी और यहां की सारी बातें अपनी मां राजविंद्र कौर व जीजा सोनू को बताती थी। जिसके बाद उसके लड़के के ससुराल पक्ष के लोग उसके लड़के के साथ लड़ाई झगड़ा करते थे। जिससे उसका लड़का मानसिक रूप से परेशान था। सतपाल ने बताया कि शनिवार को उसका लड़का अपने दोस्त के साथ बैंक में किस्त भरने की बात कहकर घर से गया था। इसके बाद वह फतेहपुर पुल के पास पहुंचा। जहां पर उसके लड़के ने अपने दोस्त को वापस घर भेज दिया। इसके बाद उसके लड़के ने फतेहपुर पुल से पश्चिमी यमुनानहर में छलांग लगा ली। उसके दोस्त ने उसे फोन पर घटना की सूचना दी। उन्होंने मौके पर पहुंचकर पुलिस को घटना के बारे में बताया। पुलिस ने गोताखोरों की सहायता से उसके शव को पानी से बाहर निकाला। सतपाल ने हरमीत कौर, राजविंद्र कौर व सोनू पर उसे आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 306 के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

ये भी पढ़ें- Accident : बाइक से हरिद्वार घूमने जा रहे भाई-बहन की कार की टक्कर से मौत

Tags:    

Similar News