यमुनानगर : बेटे से परेशान पिता ने पेड़ पर फांसी लगाकर की आत्महत्या

गुलाब नगर जगाधरी निवासी राजरानी ने पुलिस को बताया कि उसका पति 45 वर्षीय योगेश कुमार सुबह के वक्त किसी काम से घर से बाहर गया था। जिसके बाद उसने पेड़ पर फांसी लगा ली।;

Update: 2022-01-18 11:25 GMT

हरिभूमि न्यूज. यमुनानगर

यमुनानगर के गांव हुन्डेवाला के नजदीक आम के बाग में एक व्यक्ति ने संदिग्ध हालत में पेड़ पर फांसी ( hanged ) लगाकर आत्महत्या ( suicide) कर ली। मृतक की पत्नी ने अपने बेटे पर पति को खुदकुशी के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपित बेटे पर मामला दर्ज कर लिया है। अभी अराोपित को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

 गुलाब नगर जगाधरी निवासी राजरानी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पति 45 वर्षीय योगेश कुमार सुबह के वक्त किसी काम से घर से बाहर गया था। मगर उसके बाद वह वापस नहीं लौटा। काफी देर तक उसके वापस नहीं लौटने पर उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान उन्हें पता चला कि एक व्यक्ति का शव गांव हुन्डेवाला के पास आम के बाग में पेड़ से लटका हुआ है। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे।

पेड़ पर लटका शव उसके पति योगेश का था। उसने आरोप लगाया कि उसके पति ने अपने बेटे आलोक से परेशान होकर खुदकुशी की है। उसका लड़का उसे परेशान करता था। इसी वजह से परेशान होकर उसके पति ने पेड़ पर फांसी का फंदा लकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपित आलोक के खिलाफ खुदकुशी के लिए मजबूर करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Tags:    

Similar News