हरियाणा में एक दिन बाद फिर प्रशासनिक फेरबदल, दो IAS और 14 HCS अधिकारियों का तबादला, देखें लिस्ट
22 जनवरी को भी हरियाणा में 12 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए गए थे। पर्यटन विभाग के निदेशक एवं विशेष सचिव तथा कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के विशेष सचिव अमरजीत सिंह मान को पर्यटन विभाग का निदेशक एवं विशेष सचिव तथा गृह-1 विभाग का विशेष सचिव लगाया है।;
हरियाणा सरकार ने रविवार को तुरंत प्रभाव से दो आईएएस ( IAS ) और 14 एचसीएस ( HCS) अधिकारियों के तबादला और नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। इससे पहले 22 जनवरी को ही प्रदेश में 12 एचसीएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया था।
नए आदेशाें में पर्यटन विभाग के निदेशक एवं विशेष सचिव तथा कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के विशेष सचिव अमरजीत सिंह मान को पर्यटन विभाग का निदेशक एवं विशेष सचिव तथा गृह-1 विभाग का विशेष सचिव लगाया है। नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे शांतनु शर्मा को सोनीपत का अतिरिक्त उपायुक्त - सह- जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी, सोनीपत लगाया है।स्थानांतरित किए गए एचसीएस अधिकारियों में जिला परिषद, रेवाड़ी तथा डीआरडीए, रेवाड़ी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जयदीप कुमार को रेवाड़ी का अतिरिक्त उपायुक्त- सह- जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी, रेवाड़ी लगाया है।
नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे सतीश कुमार जैन को अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) स्वास्थ्य सेवाएं, हरियाणा तथा आयुष्मान भारत हरियाणा स्वास्थ्य संरक्षण प्राधिकरण, पंचकूला का अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी लगाया है। उपमंडल अधिकारी (नागरिक) -सह- अतिरिक्त कलेक्टर, रादौर डॉ. सुशील कुमार-2 को जिला परिषद, करनाल तथा डीआरडीए, करनाल का मुख्य कार्यकारी अधिकारी लगाया है। जिला परिवहन अधिकारी -सह- सचिव आरटीए, पंचकूला ममता को जिला नगर आयुक्त, कुरुक्षेत्र लगाया है। हरियाणा सेवा का अधिकार आयोग की सचिव तथा संयुक्त निदेशक, राज्य परिवहन, हरियाणा मीनाक्षी राज को विजिलेंस अधिकारी, हैफेड तथा जिला परिवहन अधिकारी -सह- सचिव आरटीए, पंचकूला लगाया है।
हिसार के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) जगदीप सिंह को हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड, हिसार का जोनल प्रशासक लगाया है। जिला परिवहन अधिकारी -सह- सचिव, आरटीए, गुरुग्राम रविंद्र यादव को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा जिला परिषद, रेवाड़ी तथा डीआरडीए, रेवाड़ी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का कार्यभार सौंपा है। नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे मनीष कुमार लोहान को कैथल का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) तथा कलायत का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया है। जिला परिवहन अधिकारी -सह -सचिव, आरटीए, पानीपत डॉ पूजा भारती को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड, करनाल के जोनल प्रशासक का कार्यभार सौंपा है।
इंद्री के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) सुमित सिहाग को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, करनाल के संपदा अधिकारी का कार्यभार सौंपा है। हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड, हिसार के जोनल प्रशासक अश्विर सिंह को हिसार का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया है। कलायत के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) वीरेंद्र सिंह ढुल को बिलासपुर का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया है। बिलासपुर के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) जसपाल सिंह को नगर निगम, यमुनानगर का संयुक्त आयुक्त लगाया है। हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड, करनाल के जोनल प्रशासक दिलबाग सिंह को रादौर का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है।