जन्मदिन पर आई मौत : करंट लगने से दो युवाओं की गई जान, घर पर चल रही थी पार्टी की तैयारी

एक युवा कोविड-19 संक्रमण से बचने के लिए टीकाकरण करवाकर घर लौट रहा था। जहां रास्ते में शिकार हो गया। वहीं दूसरा युवा अपनी दुकान का शटर खोलने लगा तो करंट की चपेट में आ गया। उसके घर जन्मदिन पार्टी की तैयारी चल रही थी।;

Update: 2021-08-08 12:20 GMT

हरिभूमि न्यूज. सोनीपत

शहर में अलग-अलग स्थानों ने बारिश व बिजली निगम की लापरवाही के कारण करंट लगने से दो छात्रों की मौत हो गई। एक छात्र कोविड-19 संक्रमण से बचने के लिए टीकाकरण करवाकर घर लौट रहा था। जहां रास्ते में शिकार हो गया। वहीं शटर खोलते समय करंट लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। 

मयूर विहार निवासी महेंद्र ने बताया कि उसका भतीजा राहुल (21) 12वीं कक्षा की पढ़ाई पूरी कर चुका था। कोविड-19 संक्रमण से बचने के लिए घर से टीकाकरण करवाने के लिए गया था। शनिवार को हुई तेज बारिश के कारण सड़क मार्ग पर पानी भर गया। पानी से बचने के लिए वह सड़क किनारे खड़ा हो गया। इस दौरान वह विद्युत लाइन के नीचे लटके तारों की चपेट में आ गया। जिससे करंट लगने से राहुल की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

दूसरा हादसा

दूसरी घटना में गढ़ी घसीटा गांव की है। जहां रितिक (21) अपनी दुकान का शटर खोलने लगा। शटर में करंट आया हुआ था। करंट लगने से रितिक की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार रितिक 21 वर्ष का शनिवार को हुआ था। उसके जन्मदिन को लेकर घर पर तैयारियां चल रही थी। दुकान पर करंट लगने से हुई रितिक की मौत ने हर किसी को हिलाकर रख दिया। जहां जन्मदिन को लेकर खुशियां मनाने की तैयारी थी वहीं हादसे ने खुशियों को गम में बदल दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


Tags:    

Similar News